आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग🗓
🌻मंगलवार, ३० अगस्त २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:०८
सूर्यास्त: 🌅 ०६:२८
चन्द्रोदय: 🌝 ०८:२४
चन्द्रास्त: 🌜२०:३५
अयन 🌖 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (नल)
मास 👉 भाद्रपद
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 तृतीया (१५:३३ से चतुर्थी)
नक्षत्र 👉 हस्त (२३:५० से चित्रा)
योग 👉 शुभ (२४:०५ से शुक्ल)
प्रथम करण 👉 गर (१५:३३ तक)
द्वितीय करण 👉 वणिज (२७:३० तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 कन्या
मंगल 🌟 वृष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, वक्री)
शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पूर्व)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५२ से १२:४३
अमृत काल 👉 १७:३८ से १९:१७
रवियोग 👉 ०५:५२ से २३:५०
विजय मुहूर्त 👉 १४:२६ से १५:१७
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:२९ से १८:५३
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:४२ से १९:४९
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५५ से २४:४०
राहुकाल 👉 १५:३० से १७:०६
राहुवास 👉 पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०९:०५ से १०:४१
होमाहुति 👉 बुध
दिशाशूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पृथ्वी
भद्रावास 👉 पाताल (२७:३० से)
चन्द्रवास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 सभा में (१५:३३ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व (दलिया अथवा धनिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
हरितालिका तीज, केवड़ा तीज, सामवेदीय उपाकर्म, श्री वाराह अवतार जन्मोत्सव, विवाहादि मुहूर्त (हिमाचल-पंजाब -कश्मीर-हरियाणा) आदि प्रांतो के लिये धनु-कर्क ल. दोपहर ०३:३३ से अंतरात्रि ०४:०४ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २३:५० तक जन्मे शिशुओ का नाम
हस्त नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (ष, ण, ठ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम चित्रा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (पे) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – २८:५७ से ०७:१६
कन्या – ०७:१६ से ०९:३४
तुला – ०९:३४ से ११:५५
वृश्चिक – ११:५५ से १४:१४
धनु – १४:१४ से १६:१८
मकर – १६:१८ से १७:५९
कुम्भ – १७:५९ से १९:२५
मीन – १९:२५ से २०:४८
मेष – २०:४८ से २२:२२
वृषभ – २२:२२ से २४:१७
मिथुन – २४:१७ से २६:३२
कर्क – २६:३२ से २८:५३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०५:५२ से ०७:१६
शुभ मुहूर्त – ०७:१६ से ०९:३४
रोग पञ्चक – ०९:३४ से ११:५५
शुभ मुहूर्त – ११:५५ से १४:१४
मृत्यु पञ्चक – १४:१४ से १५:३३
अग्नि पञ्चक – १५:३३ से १६:१८
शुभ मुहूर्त – १६:१८ से १७:५९
रज पञ्चक – १७:५९ से १९:२५
शुभ मुहूर्त – १९:२५ से २०:४८
शुभ मुहूर्त – २०:४८ से २२:२२
रज पञ्चक – २२:२२ से २३:५०
शुभ मुहूर्त – २३:५० से २४:१७
चोर पञ्चक – २४:१७ से २६:३२
शुभ मुहूर्त – २६:३२ से २८:५३
रोग पञ्चक – २८:५३ से २९:५३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके कार्यो में लचरता रहेगी। किसी भी निर्णय पर ज्यादा देर नही टिकेंगे। आप अपने ही गैरजिम्मेदार व्यवहार के कारण कष्ट उठाएंगे। कार्यो में लापरवाही भी अधिक रहेगी। हर कार्य में शक करने के कारण परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर तनातनी हो सकती है। व्यवसाय विपरीत रहने से धन लाभ आज मुश्किल से ही हो पायेगा। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में किसी की बीमारी पर खर्च होगा। सरकारी कार्यो के पीछे व्यर्थ की भाग दौड़ करनी पड़ेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन सेहत में थोड़ी गिरावट रह सकती है। परंतु बाकि सब कार्य एवं व्यवहार यथावत चलते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर थोड़े समय में ही अधिक लाभ मिल जाएगा। समय निकाल कर पर्यटन की योजना बनाएंगे। पौरिणीक धार्मिक स्थलों की यात्रा हो सकती है। परिवार में भी आज भावनात्मकता अधिक रहने से एक दूसरे के विचारों की कद्र करेंगे। उगाही करने पर उधारी की वापसी हो सकेगी। संध्या के बाद स्थिति में परिवर्तन आने से क्रोध एवं नकारात्मक भावनाएं बढ़ेंगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन भी थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा। संबंधो में चाह कर भी मधुरता नहीं रख पाएंगे। परिजनों से बात-बात पर मतभेद बनेंगे। गलतफहमियां भी आज अधिक परेशान करेंगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आज आपके हिस्से का लाभ कोई अन्य व्यक्ति ले सकता है। संभावित अनुबंध निरस्त होने से मन भारी रहेगा। धन लाभ के लिए किसी की मान गुहार करनी पड़ेगी फिर भी काम चलाऊ प्राप्ति हो जाएगी। लंबी यात्रा की योजना स्थगित करनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्च अधिक बढ़ने से परेशानी होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन खर्च विशेष रहेंगे लेकिन धन लाभ के अवसर भी मिलने से तालमेल बना रहेगा। कार्य क्षेत्र के साथ साथ घरेलु कार्य अधिक रहने से व्यस्तता बढ़ेगी। मध्यान के समय धन लाभ के अवसर भी मिलेंगे परन्तु आशा के अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। घर में सजावट एवं बदलाव लाने के लिए समय एवं धन खर्च होगा। सन्तानो की जिद के चलते थोड़े असहज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने का लाभ नही उठा पाएंगे। प्रतिष्ठा को लेकर आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। नौकरी पेशा जातको को थोड़ी परेशानी रहेगी। संध्या का समय एकांत वास में बिताना पसंद करेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपको आज का दिन मिश्रित फल देगा। दिन के पूर्वार्ध में पूर्व में बनाई योजनाये सही दिशा में आगे बढ़ेगी परन्तु कुछ समय बाद किसी के विरोध अथवा अन्य कारणों से इनमे बदलाव करना पड़ेगा। आयवश्यक कार्यो में विलम्ब होने से निराशा होगी। यात्रा की में भी विघ्न आने से स्थगित करनी पड़ सकती है। पारिवारिक वातावरण स्वार्थ पर आधारित रहेगा। स्त्री एवं संतान के मध्य तालमेल बनाना मुश्किल खड़ी करेगा। धन लाभ के लिए आज अधिक बौद्धिक परिश्रम करना पड़ेगा। खर्च आय से अधिक रहेंगे। सन्तानो से कष्ट होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप लाभ-हानि की परवाह नही करेंगे। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर आज आप भाग्यशाली माने जाएंगे। आपके अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। जायदाद सम्बंधित कार्यो को आज करना शुभ रहेगा। सरकार की तरफ से लाभदायक समाचार मिल सकता है। विदेश सम्बंधित कार्यो में भी सफलता सुनिश्चित रहेगी। धार्मिक क्षेत्र पर योगदान के लिए सम्मानित किए जाएंगे। परिवार में भी आज आपको विशेष स्नेह एव सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। धन लाभ के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप किसी के बहकावे अथवा प्रलोभन में ना आये संवेदनशीलता अधिक रहने से आँख बंद करके किसी भी कार्य के लिए सहमति ना दें अन्यथा भारी हानि हो सकती है। पैतृक सम्पति सम्बंधित मामले उलझने से पारिवारिक वातावरण बिगड़ेगा। सरकारी कार्य भेंट पूजा के बिना करना संभव नहीं रहेगा। पुराने मित्रों से आकस्मिक भेंट आनंदित करेगी। कार्य क्षेत्र अधिक सतर्क रहें चोरी अथवा अन्य कारणों से नुक्सान हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं की लापरवाही करने से स्थिति विकट हो सकती है। धार्मिक अनुष्ठानों पर खर्च करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन सामान्य से अधिक शुभ फल देने वाला रहेगा। सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुअवसर मिलेगा फिर भी इससे आर्थिक लाभ की आशा ना रखे सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। धन लाभ के लिए आज थोड़ा अधिक बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यो में भी सहभागिता देंगे। मध्यान के समय कार्य व्यवसाय में गति रहने से व्यस्तता रहेगी। शारीरिक रूप से थका हुआ अनुभव होगा। परिजनो की इच्छा पूर्ती पर खर्च करेंगे। गृहस्थ सुख सामान्य रहेगा। ऊपरी आय की भी संभावना है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको सरकारी कार्यो से आकस्मिक लाभ होगा। पिता से संबंध बेहतर होने का लाभ मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य के कारण अथवा अन्य घरेलु कार्यो में अधिक व्यस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आशा के अनुरूप व्यवसाय होने से धन लाभ होगा। सुख के ऊपर फिजूल खर्च भी अधिक रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। आज किसी के ऊपर अतिविश्वास ना करें। अतिक्रोध बने बनाये कार्य को चौपट कर सकता है ध्यान रहे। आय के नविन साधनों की प्राप्ति होगी। घर में आनंद का वातावरण रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर स्वास्थ्य अनुभव करेंगे। बड़े लोगो से व्यवहारिक ज्ञान मिलेगा। आज कुछ अलग करने का प्रयास करेंगे इसमें कुछ हद तक सफल भी रहेंगे परन्तु धन अथवा अन्य कारण से बाधा आएगी। सामाजिक कार्यो के प्रति रूचि लेने से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बड़बोलेपन के कारण मान हानि हो सकती है संयमित व्यवहार करें। किसी परिजन अथवा सहकर्मी का विपरीत व्यवहार रंग में भंग का कार्य करेगा क्रोध में आकर कोई गलत हरकत ना करें। संध्या के समय धन लाभ होने से आयवश्यक कार्य पूर्ण कर पाएंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन शारीरिक रूप से अशुभ रहेगा। प्रातः काल से ही आँख में जलन अथवा अंगों में दर्द रहने से निष्क्रियता रहेगी। कार्यो में उत्साहहीनता रहने के कारण पूर्व निर्धारित योजनाएं टालनी पड़ सकती है। व्यवसायिक स्थल पर प्रतिस्पर्धा के कारण टकराव की स्थिति बनेगी। आज के दिन शालीनता के साथ व्यवहार करना फायदेमंद रहेगा। अधिक क्रोध एवं ईर्ष्या की प्रवृति धन के साथ-साथ प्रियजनों से आपसी व्यवहार बिगाड़ेगी। भाग्योन्नति में बाधाएं आएँगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन आनंद से बीतेगा दिन के पूर्वार्ध में कार्य व्यवसाय बेहतर चलेगा इसमें व्यस्तता भी अधिक रहेगी मध्यान से पहले का समय घरेलू आवश्यकताओ की पूर्ति करने में बीतेगा। आज विपरीत लिंगीय आकर्षण से बच कर रहे अन्यथा धन एवं मान हानि भी होगी। सन्तानो के ऊपर आज गर्व होगा। लेकिन आपके किसी गलत आचरण के कारण सम्मान को ठेस पहुच सकती है। धन लाभ प्रचुर मात्रा में होगा परन्तु घरेलु खर्च अधिक रहने से बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे। पुराने मित्रों एवं संबंधियों से मिलने पर खुशी होगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

।। सप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 30 अगस्त 2022 मंगलवार संवत् 2079 मास भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 03:34 बजे तक रहेगी बाद चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:12 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:44 बजे होगा । हस्त नक्षत्र रात्रि 11:49 बजे तक रहेगा पश्चात् चित्रा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:58 बजे तक भ्रमण करते हुए तुला राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल अपराह्न 03:46 से 05:13 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:57 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज भद्रा मध्य रात्रि 03:26 से , हरितालिका तीज व्रत , श्री वराह जयंति , मन्वादि , श्यामाचरण जयंति , रोट तीज , गुरु रामदास पुण्य दिवस , सामवेदी श्रावणी उपाकर्म , गौरी व्रत , कलंक चतुर्थी , चंद्रदर्शन निषेध , चंद्रास्त रात्रि 08:42 बजे ।।

ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपको मानसिक थकान रहेगी । अधिक परिश्रम की तुलना में कम फल प्राप्त होगा । संतानों की चिंता रहेगी । अधिक व्यस्तता के कारण परिवार के लिए कम घ्यान देंगे । फिर भी सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी । पेट दर्द से परेशानी हो सकती है ।

वृषभ :~ आज आप कार्य को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे तथा सफल भी होंगे । पितृपक्ष से लाभ हो सकता है । विद्याभ्यास में रुचि रहेगी । सरकारी कार्यो में आर्थिक सफलता मिल सकती है । संतानो के लिए पूँजी – निवेश करेंगे ।

मिथुन :~ आज आपको सरकारी लाभ तथा उच्चाधिकारियों से कार्य का उचित फल भी मिल सकता है । भाई – बंधु तथा पडो़स से हुआ मनमुटाव दूर हो सकता है । वैचारिक परिवर्तनशील अधिक हैं । आर्थिक मामलों में सावधानी बरते ।

कर्क :~ आज आप शारीरिक – मानसिक अस्वस्थ्य रहेंगे । निराशा और असंतोष की भावना रहेगी । पारिवारिक भ्रांति न हो इसका विशेष घ्यान रखे । विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे । अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहे ।

सिंह :~ आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे । किसी भी कार्य मे त्वरित निर्णय ले सकते हैं । पिता तथा बडों से लाभ होगा । सामाजिक मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है । वाणी और व्यवहार में उग्रता नही रखे । क्रोध अधिक रह सकता है । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है ।

कन्या :~ आज आप शारीरिक – मानसिक तनाव मे अधिक रहेंगे । मित्रों के साथ मनमुटाव होगा । स्वभाव में अधिक क्रोध रहेगा । धार्मिक कार्यों मे खर्च हो सकता है । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । आकस्मिक खर्च हो सकता है । झगडे – टंटे से दूर रहे ।

तुला :~ आज आपको भिन्न – भिन्न लाभ के योग हैं । मित्रो के साथ मिलना – जुलना और घुमने जा सकते है । धनप्राप्ति के योग हैं । आय वृद्घि हो सकती है । व्यापारी को अच्छा लाभ मिल सकता है ।

वृश्चिक :~ आज आपके गृहस्थजीवन में आनंद और उल्लास रहेगा । सभी कार्य बिना अवरोध के होंगे । मान – सन्मान मिल सकता है । नौकरी , व्यवसाय में पदोन्नति होगी । उच्च पदाधिकारियों एवं बड़े – बुजुर्गों की कृपा दृष्टि रहेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । धनलाभ का योग है । व्यापारियों को व्यापार हेतु बाहर जाने के योग है ।

धनु :~ आज आपका कोई भी खतरनाक कदम कठिनाई में डाल सकता है । कार्य में उत्साह का अभाव रहेगा । शारीरिक – मानसिक व्यग्रता और चिंता मे समय बीतेगा । नौकरी – व्यवसाय में अडचन और अवरकोध आएंगे । आफिस में उच्च पदाधिकारियों से वाद – विवाद में हानि हो सकती है ।

मकर :~ आज आप ऑफिस के कार्य निपुणता से कर पाएंगे । व्यावहारिक – सामाजिक कार्य हेतु बाहर जा सकते हैं । खान – पान एवं घूमने – फिरने में ध्यान रखे । आकस्मिक खर्च होगा । भागीदारों से आंतरिक मतभेद बढेगा । घुटनो में दर्द हो सकता है । क्रोध और निषेधात्मक विचार से दूर रहे ।

कुंभ :~ आज आपमें दृढ मनोबल और आत्मविश्वास रहेगा । छोटा प्रवास या पर्यटन होंगा । रुचिकर भोजन और नए वस्त्रों से मन प्रसन्न होगा । समाज में मान – सन्मान में वृद्धि होगी । वाहनसुख प्राप्त होगा ।

मीन :~ आज आपमे दृढ मनोबल एवं आत्मविश्वास होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । घर में सुख- शांति का माहौल रहेगा । दैनिक कार्य अच्छी तरह से कर सकेंगे । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी । स्वभाव में उत्तेजना रहने से मर्यादित और विनम्र व्यवहार करें । ( डाॅ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *