इंदौर । राजबाड़ा पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक आकाश विजयवर्गीय की जुगलबंदी का VIDEO हुआ वायरल – देखे विडीओ

राजबाड़ा पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक आकाश विजयवर्गीय की मंगलवार देर रात जुगलबंदी देखने को मिली। यहां हरतालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं-युवतियां और परिवार इस आयोजन का आनंद लेने पहुंचा। उनको ये आनंद उस वक्त ओर बढ़ गया, जब मंच पर महापौर और विधायक पहुंचे। हरतालिका तीज के मौके पर मंगलवार रात को लोक संस्कृति मंच द्वारा हरतालिका तीज महोत्सव का आयोजन राजबाड़ा पर किया गया। जहां गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रोता झूमते नजर आए। देर रात तक ये आयोजन चला। हरतालिका तीज पर महिलाएं-युवतियां उपवास रख शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने जाती है। इसके साथ ही राजबाड़ा पर बड़ी संख्या में इनकी भीड़ रहती है।

 

 

महापौर और विधायक की जुगलबंदी
इस आयोजन में महापौर भार्गव और विधायक विजयवर्गीय की जुगलबंदी देखने को मिली। मंच पर आते ही लोगों का उत्साह भी काफी बढ़ गया। दोनों ने एक-दूसरे से पहले तो आग्रह किया और फिर साथ में भजन की प्रस्तुति दी राधे-राधे जपो…चले आएंगे बिहारी…। इस भजन पर जहां महापौर और विधायक थिरकते नजर आए। वहीं महिलाओं-युवतियों ने जमकर डांस किया। वहीं मंच पर सांसद शंकर लालवानी और बीजेपी नेता मनोज पटेल ने ताली बजाकर लोगों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *