Raju Srivastav Health Updates: राजू श्रीवास्तव को 100 डिग्री बुखार: दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किए , हार्ट बीट और ऑक्सीजन लेवल …

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। उनके भाई ने बताया कि राजू को 100 डिग्री बुखार है। ऐसे में डॉक्टरों ने वेंटिलेटर न हटाने का फैसला लिया है। हालांकि, उनकी हार्ट बीट, बीपी और ऑक्सीजन लेवल नॉर्मल है।
बता दें कि कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव 23 दिन से दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती हैं.

जानकारी के अनुसार, राजू श्रीवास्तव फिलहाल होश में है, लेकिन राजू के हाथ और पैरों में मूवमेंट थोड़ा बढ़ा है. मंगलवार को थोड़ी देर के लिए उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया था, लेकिन अब दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया है. राजू श्रीवास्तव खुद से 80-90% नेचुरल ऑक्सीजन ले रहे हैं. डॉक्टर्स उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. इससे पहले 25 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को होश आया था. वह एम्स में भर्ती होने के बाद से होश में नहीं थे.

क्या हुआ राजू श्रीवास्तव को:-बता दें कि 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल्ली में इरोज होटल में ठहरे हुए थे. इस दौरान वह होटल के बाहर जिम में एक्सरसाइज के लिए गए थे. वहीं पर एक्सरसाइज के दौरान वे गिर गए थे और सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी. जिसके बाद जिम में मौजूद लोग उन्हें तत्काल एम्स लेकर आए थे. वहां बीते 23 दिन से उनका इलाज चल रहा है. बीच बीच में उनके सेहत में हल्का सुधार देखने को मिला था. लगातार फैंस उनकी सहत की बेहतरी के लिए दुआएं कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *