इंदौर । सात कर्मचारियों ने एक साथ खाया जहर: सभी की हालत गंभीर : उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भेजा गया

इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र में राजकुमार ब्रिज के पास स्थित निजी कंपनी अजमेरा वायर के सात कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह एक साथ जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि कंपनी ने सभी को काम से निकाल दिया था। इसके चलते कर्मचारियों ने यह कदम उठाया। सभी का एमवाय अस्पताल में उपचार जारी है। सुसाइड अटेम्प्ट करने वाले कर्मचारियों में जमनाधर विश्वकर्मा, दीपक सिंह, राजेश मेमियोरिया, देवीलाल करेडिया, रवि करेड़िया, जितेंद्र धमनिया, शेखर वर्मा शामिल हैं। कंपनी मालिक रवि बाफना और पुनीत अजमेरा लापता हैं।​​​​​​​ परदेशीपुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *