इंदौर: बाजार अब 24 घंटे खुले रह सकेंगे , टाइम पर बंद होंगी शराब दुकानें व पब्स

इंदौर की आर्थिक सेहत को अब जल्द ही नए पंख लगने वाले हैं। दरअसल इंदौर दिन पर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी कड़ी में इंदौर में ओर भी तेजी से विकास कार्य हो रहा है। इसी कड़ी हाल ही एक ओर नए प्रस्ताव ओर बात बनती हुई दिख रही हैं। जी हां, अब 24 घंटे चुनिंदा मॉल और बाजार को खुले रखने संबंधी फैसले पर हाई लेवल मीटिंग हुई है।

एबी रोड बीआरटीएस पर प्रथम चरण में 24 घंटे मार्केट खुला रखने पर विचार किया गया है। इसके सभी शॉपिंग माल्स, कोचिंग्स, होस्टल्स, पंप, रेस्टोरेंट, फूड जोन अधिकतर इसी इलाके में है। सबसे ज्यादा फायदा आईटी कंपनीज से जुड़े लोगों और स्टूडेंट्स के साथ घूमने के शौकीन लोगों को होगा। कलेक्टर मनीष सिंह ने स्पष्ट किया है कि एबी रोड पर जो शराब दुकानें और शराब परोसने वाले बार-होटल, पब्स हैं, वे अभी तरह की समय पर ही बंद होंगे। उन्हें छूट नहीं दी जाएगी।

सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया विजय नगर से राजीव गांधी चौराहे तक सभी एक्टिविटी रात भर चालू रहेगी। इसे जल्द ही लागू करने जा रहे हैं। सभी पक्षों से बात की जाएगी। अगले 7 दिनों में इस फैसले को लेकर किसी भी समय आदेश जारी किए जा सकते हैं। उन्होंने राजबाड़ा, सराफा को लेकर बताया कि इस पर अगले चरण में विचार किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया को फेसवाइज लागू किया जाएगा।

शनिवार को इंदौर एआईसीटीएसएल ऑफिस में हुई बैठक में नगर निगम अधिकारी सहित पुलिस कमिश्नर, इंदौर महापौर, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, इंदौर कलेक्टर मौजूद थे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जल्द इंदौर को एक नई सौगात दी जाएगी। जिसके तहत इंदौर के सभी मॉल और इंदौर के सभी प्रमुख बाजार व बीआरटीएस लेन पर बने बाजारों को रातभर खुला रखा जाएगा।

बैठक में मौजूद सांसद शंकर लालवानी ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि देश के अन्य मेट्रो शहर जिस तरह से 24 घंटे खुले रहते हैं, उससे नए रोजगार और स्टार्टअप को बढ़ावा मिलता है। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री जब इंदौर आए थे तब सांसद सहित कई अधिकारियों की इंदौर 24 घंटे खुले रखने को लेकर उनकी चर्चा भी हुई थी, चर्चा के बाद अब अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय हो चुका है।

अगले 7 दिनों में शहर के प्रमुख मॉल प्रमुख बाजार और बीआरटीएस को खुला रखने का आदेश जारी हो सकता है। सांसद का कहना था कि 7 दिनों बाद पहले चरण में शहर के कुछ बाजारों को खोला जा सकता है। पहले चरण में भवर कुआं क्षेत्र जहां पर अधिकतर हॉस्टल हैं और एबी रोड के वह इलाके जहां छात्रों व देर रात लौटने वाले नौकरीपेशा लोगों को बाजार खुले रखने से सुविधा मिलेगी।

सिटी बस, शॉपिंग मॉल्स में खरीददारी, हॉस्टल स्टूडेंट्स का आना-जाना, होटल, रेस्टोरेंट  आदि 24 घंटे खुले रहेंगे। शराब से जुड़े सभी संस्थान टाइम पर ही बंद होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *