
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻रविवार, ४ सितम्बर २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०६:०९
सूर्यास्त: 🌅 ०६:२५
चन्द्रोदय: 🌝 १३:४१
चन्द्रास्त: 🌜२३:५४
अयन 🌖 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (नल)
मास 👉 भाद्रपद
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 अष्टमी (१०:३९ से नवमी)
नक्षत्र 👉 ज्येष्ठा (२१:४३ से मूल)
योग 👉 विष्कुम्भ (१४:२४ से प्रीति)
प्रथम करण 👉 बव (१०:३९ तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (२१:३६ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 धनु (२१:४२ से)
मंगल 🌟 वृष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, वक्री)
शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पूर्व)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५० से १२:४१
अमृत काल 👉 १३:२२ से १४:५३
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 २१:४३ से २९:५६
रवियोग 👉 २१:४३ से २९:५६
विजय मुहूर्त 👉 १४:२२ से १५:१३
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:२३ से १८:४७
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३६ से १९:४४
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५३ से २४:३९
राहुकाल 👉 १७:०१ से १८:३६
राहुवास 👉 उत्तर
यमगण्ड 👉 १२:१६ से १३:५१
होमाहुति 👉 शुक्र
दिशाशूल 👉 पश्चिम
नक्षत्र शूल 👉 पूर्व (२१:४३ तक)
अग्निवास 👉 पाताल (१०:३९ से पृथ्वी)
चन्द्र वास 👉 उत्तर (पूर्व २१:४३ से)
शिववास 👉 श्मशान में (१०:३९ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पूर्व-उत्तर (वाय विडिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
ऋषि दाधीच जन्मोत्सव, स्वामी हरिदास जयन्ती, विवाहादि मुहूर्त (हिमाचल-पंजाब -कश्मीर-हरियाणा) आदि प्रांतो के लिये वृष – सिंह ल. रात्रि १०:३१ से प्रातः ०६:११ तक, देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०७:४३ से दोपहर १२:२६ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २१:४३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
ज्येष्ठा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (या, यी, यू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मूल नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (ये) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – २८:३८ से ०६:५७
कन्या – ०६:५७ से ०९:१४
तुला – ०९:१४ से ११:३५
वृश्चिक – ११:३५ से १३:५५
धनु – १३:५५ से १५:५८
मकर – १५:५८ से १७:३९
कुम्भ – १७:३९ से १९:०५
मीन – १९:०५ से २०:२९
मेष – २०:२९ से २२:०३
वृषभ – २२:०३ से २३:५७
मिथुन – २३:५७ से २६:१२
कर्क – २६:१२ से २८:३४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:५५ से ०६:५७
चोर पञ्चक – ०६:५७ से ०९:१४
शुभ मुहूर्त – ०९:१४ से १०:३९
रोग पञ्चक – १०:३९ से ११:३५
शुभ मुहूर्त – ११:३५ से १३:५५
मृत्यु पञ्चक – १३:५५ से १५:५८
अग्नि पञ्चक – १५:५८ से १७:३९
शुभ मुहूर्त – १७:३९ से १९:०५
रज पञ्चक – १९:०५ से २०:२९
अग्नि पञ्चक – २०:२९ से २१:४३
शुभ मुहूर्त – २१:४३ से २२:०३
रज पञ्चक – २२:०३ से २३:५७
शुभ मुहूर्त – २३:५७ से २६:१२
चोर पञ्चक – २६:१२ से २८:३४
शुभ मुहूर्त – २८:३४ से २९:५६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मध्यान तक आपके लिए विशेष उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। पूर्व में बरती किसी अनियमितता के चलते मन भय से व्याकुल रहेगा। आज किसी पुराने जानकार अथवा व्यवहार के ऊपर निकट भविष्य में होने वाला लाभ हानि निर्भर करेगा। कार्य व्यवसाय में लोगों के आश्वासन पर ही निर्भर रहना पड़ेगा जिस भी कार्य को करेंगे उसमें रुकावटें आएंगी ले देकर अपना काम निकालना पड़ेगा। मध्यान तक दिमाग भविष्य की उधेड़बुन में उलझा रहेगा संध्या के आसपास किसी महत्वपूर्ण कार्य के थोड़ा बहुत बनने से मनसे बड़ा बोझ उतरेगा परिजनों को भी मानसिक राहत मिलेगी। छोटी-मोटी सफलता मिलने पर आत्मविश्वास ना खोएं भविष्य की योजना पर तुरंत कार्य आरंभ करें। धन लाभ होगा लेकिन तुरंत ही व्यर्थ के कार्यों पर खर्च हो जाएगा। स्वभाव में विनम्रता रखें अन्यथा किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। मानसिक तनाव के चलते शरीर में छोटे-मोटे विकार बन सकते हैं।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपको शुभ फलों की प्राप्ति कराएगा। दिन के आरंभ में थोड़ा आलस्य प्रमाद रहेगा लेकिन धीरे-धीरे दिनचर्या में गति आने लगेगी। आज परिजनों की मनोकामना पूर्ति करने पर भरपूर स्नेह मिलेगा। मित्र मंडली में भी आवश्यकता के समय सहयोग करने पर आप का दबदबा कायम होगा। कार्य क्षेत्र से आज ज्यादा आशा नहीं रखेंगे फिर भी थोड़े समय में किसी बहुप्रतीक्षित कार्य के बनने से धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। धन की आमद आज कमी रह जाएगी फिर भी परेशान नहीं होंगे। आज धर्म-कर्म की जगह शारीरिक सुख एवं मनोरंजन को अधिक महत्व देंगे। दोपहर के बाद का अधिकांश समय पर्यटक स्थल की यात्रा एवं मनोरंजन में व्यतीत होगा उस पर खर्च भी विशेष करेंगे। उत्तम वाहन एवं भोजन का सुख मिलेगा। आज घरेलू कार्य करते समय अथवा चलते समय चोट आदि लगने का भय है सतर्क रहें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन प्रत्येक क्षेत्र में बीते कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी संवेदनहीनता एवं अरुचि का व्यवहार स्वयं अथवा किसी परिजन की मनोकामना पूर्ति में बाधक बन सकता है। कार्यक्षेत्र पर भी आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए किसी नापसंद व्यक्ति का सहयोग अथवा खुशामद करनी पड़ेगी। व्यवसायिक कारणों से यात्रा के योग भी बन रहे हैं अंत समय में टल भी सकते हैं लेकिन इनसे आज लाभ ही होगा। जोखिम वाले कार्यों शेयर सट्टा आदि में निवेश कर सकते हैं तुरंत ही कुछ ना कुछ शुभ परिणाम सामने आएंगे। आज पारिवारिक वातावरण आपकी अपेक्षा के विपरीत रह सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से अनबन होने के कारण घर के सदस्यों में अलग-अलग मत बनेंगे। स्वजनों का विरोध भी देखना पड़ेगा। आज उच्च अथवा निम्न रक्तचाप के कारण शारीरिक शीथिलता बन सकती है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप प्रत्येक क्षेत्र में अपनी कुशलता का परिचय देंगे। बुद्धि विवेक धैर्य सभी की प्रचुर मात्रा रहने पर भी कोई ना कोई प्रसंग ऐसा खड़ा होगा जिससे अक्समात क्रोध आने पर आसपास का वातावरण खराब होगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर अनचाहे शत्रु परेशान करेंगे पारिवारिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए आप कठोर कदम भी उठा सकते हैं। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम करने से पीछे नहीं हटेंगे पराक्रम शक्ति भी भरपूर रहेगी। लेकिन भाग्य का साथ कम मिलने से आर्थिक मामले अंत समय में लंबित होंगे अथवा आशा से बहुत कम लाभ देंगे। किसी परिजन के द्वारा अथवा किसी परिजन से बाहरी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र पर अभद्र अथवा उद्दंड व्यवहार करने से पारिवारिक शांति बिगड़ सकती है। धैर्य का परिचय दें अन्यथा विवाद गहरा सकता है। संध्या का समय शांति से बिताने का प्रयास करेंगे लेकिन यहां भी कुछ ना कुछ मानसिक क्लेश बनेगा। अमल पित्त के कारण परेशानी होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपको धैर्य से बिताने की सलाह है। बचते बचते घर एवं बाहर कई ऐसे प्रसंग बनेंगे जिनसे ना चाहकर भी क्रोध आएगा परिस्थिति को देखकर ही निर्णय लें अन्यथा आपके लिए आने वाला समय परेशानी भरा हो सकता है। वैसे तो आज आप प्रत्येक कार्य सोच समझकर ही करेंगे लेकिन जहां व्यक्तिगत स्वार्थ की बात आएगी वहां समझौता नहीं करेंगे। धन की आमद परिश्रम के बाद आशानुकूल हो जाएगी फिर भी संतोष ना होने पर अनर्गल साधनों से धन कमाने का प्रयास करेंगे। किसी जानकर को धोखा देने पर अपमानित हो सकते हैं। लोभ से बचें अन्यथा स्नेह संबंधों में खटास आएगी। संध्या के समय घर में किसी बड़े खर्चे को लेकर मतभेद हो सकते हैं। घरेलू अथवा कार्य रोजगार के उद्देश्य से यात्रा होगी इससे ज्यादा लाभ की अपेक्षा ना रखें। तीखे एवं मादक भोजन से परहेज करें अन्यथा पेट दर्द कब्ज उल्टी की शिकायत हो सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। प्रत्येक कार्य को दूर दृष्टि से विचार कर ही करें तो दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से संतोषजनक रहेगा। अन्यथा बाद में भाग्य को कोसना पड़ेगा आज दिन में आपको कई बार लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा इनमें परिजन भी शामिल रहेंगे अनदेखा करना ही बेहतर है। अन्यथा एक बार दिनचर्या व्यवस्थित होने पर इसे सुधार नहीं पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी अरुचिकर व्यक्ति अथवा सरकारी हस्तक्षेप बढ़ने से आय के मार्ग सीमित होंगे फिर भी जरुरत के अनुसार धन की आमद किसी ना किसी तरह हो ही जाएगी। आज सरल मार्ग की अपेक्षा अनैतिक साधनों से धन कमाना ज्यादा आसान रहेगा जोखिम होने पर भी परिणामों की चिंता किए बिना भाग्य आजमाएंगे। शेयर सट्टे अथवा शेयर में निवेश करने से बचें हानि हो सकती है। परिजनों की छोटी मोटी उद्दंडता को अनदेखा करें अन्यथा अशांति फैलेगी सेहत पुराने रोगों को छोड़ ठीक ही रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भी दिन के पहले भाग में सेहत संबंधित छोटी-मोटी समस्या रहेगी धीरे-धीरे इसमें सुधार आने लगेगा फिर भी कार्यों के प्रति आज लापरवाही करेंगे। जब तक कार्य सर पर ना आ जाएं करने के लिए तैयार नहीं होंगे करेंगे भी तो बड़ी ही मजबूरी मैं विशेषकर घरेलू कार्यो के प्रति अरुचि रहेगी। किसी अन्य का सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर बीच-बीच में धन कमाने के अवसर सुलभ होंगे इसके लिए व्यर्थ का भ्रमण भी करना पड़ेगा लेकिन फिर भी धन व्यर्थ के खर्चों विशेषकर शत्रु पक्ष को शांत करने में खर्च होगा। लेकिन घरेलू खर्च की पूर्ति फिर भी आवश्यकता के समय नही कर पाएंगे। परिवार की महिलाओं से बचकर रहें आप की गलतियों को खोज खोज कर झगड़ा कर सकती है। संध्या के समय मौन रहने का का प्रयास करें आपकी बेतुकी बातें कलह करा सकती हैं। मित्र मंडली के व्यवहार कम ही रखना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप अपनी मर्जी के मालिक रहेंगे। स्वतंत्र स्वभाव होने के कारण किसी के दबाव में नहीं आएंगे। सेहत में थोड़ी नरमी रहेगी। घरेलू कार्यों में लापरवाही के चलते परिजनों से अनबन होगी। महिलाओं का स्वभाव इसके विपरीत रहेगा आलस्य होने पर भी अपने कार्यों को समय से थोड़ा आगे पीछे लेकिन करेंगी जरूर। लेकिन मध्यान्ह बाद कोई कामना पूर्ति ना होने पर नाराज भी हो सकती है। जिसके फलस्वरुप घर में अव्यवस्था फैलेगी मध्यान्ह के बाद सेहत साथ ना देने पर भी परिजनों की प्रसन्नता हेतु कोई कार्य बे मन से करना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातक कार्य क्षेत्र से अक्समात बुलावा आने पर मजबूर होंगे लेकिन इसका कुछ ना कुछ ना लाभ अवश्य मिलेगा। संध्या का समय मित्र परिचितों के साथ हास्य भरा वातावरण मिलने से मानसिक एवं शारीरिक कष्ट भूल जाएंगे। वाले कार्य खासकर गहरे जल से बचकर रहें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन के आरंभ से ही मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। किसी अरिष्ट की आशंका से मन भयभीत रहेगा कोई भी कार्य जल्दी से करने का मन नहीं करेगा। मध्यान तक दिमाग में उथल-पुथल लगी रहेगी इसके बाद ही किसी परिजन का मार्गदर्शन मिलने से आगे की योजना पर जुट जाएंगे। कार्यक्षेत्र पर आज ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे पुराने आर्थिक व्यवहार कर्ज के लेनदेन को लेकर भाग दौड़ करनी पड़ेगी लेकिन इसका कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पाएगा जिससे भी मदद की उम्मीद रखेंगे उसी से केवल आश्वासन ही मिलेगा आवश्यकता पड़ने पर ननिहाल पक्ष से भी सहयोग मांगेंगे लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलेगा संध्या के आसपास पुराने परिचित से सहयोग का वादा मिलने के बाद ही मानसिक राहत मिलेगी। आज घरेलू खर्च के अतिरिक्त धर्म-कर्म पर भी वह करना पड़ेगा पारिवारिक वातावरण भी आप की उलझनों के चलते भयभीत रहेगा। आरोग्य बना रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपका व्यवहार अत्यंत स्वार्थपूर्ण रहेगा। विशेषकर आज परिजनों से मतलब का संबंध रखेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि व्यवहार कुशल बनेगी लेकिन आपके प्रत्येक व्यवहार में कुछ ना कुछ स्वार्थ अवश्य छुपा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सम्मान तो मिलेगा लेकिन जिस लाभ की तलाश में रहेंगे उसके लिए कुछ ना कुछ तिकड़म अवश्य लगानी पड़ेगी। आज की परिस्थिति को देखते हुए यह आवश्यक भी रहेगी। सहज साधनों से लाभ नहीं हो पाएगा आयात निर्यात एवं दूर प्रदेशों के व्यापार में निवेश करना लाभदायक रहेगा। धन की आमद सामान्य से उत्तम होगी लेकिन अक्समात आने वाले क्रोध पर नियंत्रण रखें बनते कार्य में विघ्न डाल सकता है। पारिवारिक वातावरण में सुख सुविधा मिलने पर भी कुछ ना कुछ अभाव अनुभव करेंगे। श्वसन संबंधित कष्ट अथवा चर्म रोग की शिकायत हो सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। दिन के आरंभ में ही कोई शुभ समाचार मिलने से उत्साहित होंगे। बीते कुछ दिनों की अपेक्षा आज आपके व्यवहार में काफी सुधार देखने को मिलेगा। आज घर हो अथवा बाहर कोई भी कार्य करने से मना नहीं करेंगे। परिजन भी आपका व्यवहार देखकर आश्चर्यचकित हो जाएंगे। नौकरी वाले लोग घरेलू कार्यों से फुर्सत पाकर आराम से समय बिताने के पक्ष में रहेंगे। व्यवसायी वर्ग भी काम धंधे से अवकाश लेकर मित्र परिजनों के संग समय बिताना अधिक पसंद करेंगे। कार्य क्षेत्र से कम समय में आवश्यकता अनुसार धन की प्राप्ति हो जाएगी। निकट भविष्य के लिए भी लाभदायक सौदे हाथ लगेंगे अथवा आश्वासन मिलेंगे। किसी दूर रहने वाले परिजन विशेषकर मामा मौसी अथवा भतीजा पक्ष से आपसी संबंधों में कड़वाहट बढ़ने की संभावना है। संध्या का समय मनोवांछित सुख मिलने से आनंद में बीतेगा। छोटे मोटे शारीरिक विकार के बाद भी अनदेखा करेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप धर्म अध्यात्म में रुचि लेंगे। इसका कारण दैनिक जीवन का संघर्ष एवं विविध परेशानियां भी हो सकता है। रोजगार के लिए अनचाही यात्रा एवं भागदौड़ करनी पड़ेगी इसकी वजह से परिवार में ताल मेल बैठाने में दुविधा भी होगी। आज आपके विचारे अधिकांश कार्य दौड़-धूप करने के बाद भी सफल होने संदिग्ध रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर सहयोग एवं व्यवसाय दोनों केई गति धीमी रहने से परेशानी होगी। धन की आमद युक्ति मुक्ति से अवश्य होगी लेकिन परिवार में किसी की बीमारी अथवा कर्ज के चलते खर्च भी हो जाएगी। आज अपना सर्वस्व देने के बाद भी परिजनों को संतुष्ट करना मुश्किल ही रहेगा फिर भी परिश्रम में कमी ना रखें आने वाला समय आपके लिए लाभदायक हो सकता है। लोहे के औजार अथवा उपकरणों से कार्य करते समय सावधानी बरतें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 04 सितंबर 2022 रविवार संवत् 2079 मास भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि प्रातः 10:57 बजे तक रहेगी बाद नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:15 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:40 बजे होगा । ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 09:43 बजे तक रहेगा पश्चात् मूल नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे रात्रि 09:43 बजे तक भ्रमण करते हुए धन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:05 से 06:40 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:56 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज दुर्गाष्टमी , राधाष्टमी व्रत , दधीचि जयंती , भागवत सप्ताह आरंभ , गन्डमूल संपूर्ण दिन रात ।।
ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज के दिन आप मानसिक स्वस्थ रहेंगे । पारिवारिक जीवन सुखी रहने से प्रवास और सुरुचिपूर्ण भोजन होगा । कोई खोई हुई वस्तु मिल सकती है । फिर भी विचारों और आवेश को अंकुश रखे । विदेशी व्यापार के लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा ।
वृषभ :~ आज आप दिनभर मन आनंदित रहेगा । कार्य में व्यवस्थित आगे बढा पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे । अपूर्ण कार्यो को सफलता से पूर्ण कर पाएंगे । कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । मानसिकरुप से आनंदित रहेंगे ।
मिथुन :~ आज आप जीवनसाथी और संतान से चिंतित रहने से मन उद्वेग रहेगा । पेट में अजीर्णता रहने से स्वास्थ्य भी नरम – गरम रहेगा । खर्च अधिक रहेगा । फिर भी विद्यार्थियों के लिए अनुकूल है । वाद -ञविवाद टाले , जिससे कि किसी के साथ मनमुटाव न हो सके । अपमान अथवा मानभंग से संभले ।
कर्क :~ आज आप शारीरिक – मानसिक प्रसन्नता के लिए कष्ट होगा । छाती में पीडा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट होगा । घर में उग्र चर्चा या वाद – विवाद से भी मन दुख रहेगा । अधिक खर्च होगा । सामाजिक मानहानि न हो इसका ध्यान रखे । अनिद्रा सताएगी ।
सिंह :~ आज भाई – बहनों के साथ संबंधो में मीठास रहेगी । मित्रो और स्नेहीजनो के साथ घूमने – फिरने का आनंद लेंगे । स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा । आर्थिक लाभ होगा । मानसिक उद्वेगरहित रहेंगे । भाग्यवृद्धि के भी संकेत है । नए कार्य प्रारंभ करने के लिए शुभ है ।
कन्या :~ आज आप वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों पर सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे । पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा । फिर भी वाणी पर संयम बरतने से वाद – विवाद की संभावना कम हो जाएगी । आर्थिक कार्य भी सुखपूर्वक होंगे । नकारात्मक विचारो से रहे । मित्रो और स्नेहीजनों से भेंट होगी । छोटा प्रवास हो सकता है ।
तुला :~ आज आपके हर कार्य में आत्मविश्वास दिखेगा । आर्थिक योजनाएं भी सरलता से बना सकेगें । शारीरिक – मानसिक प्रसन्नता रहेगी । वस्त्राभूषण और आनंद – प्रमोद मे खर्च होगा । वैचारिक दृढता रहेगी । सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा ।
वृश्चिक :~ आज के दिन आप मौज – शौक और मनोरंजन पर खर्च करेंगे । स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । मानसिक चिंता रहेगी । दुर्घटना से बचे । परिजन और सगे – सम्बंधियों से गलतफहमी या अनबन होगी । कोर्ट – कचहरी में सावधानी रखें । संयमित व्यवहार से अनर्थ होने से बच सकेंगे ।
धनु :~ आज आपको आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ पारिवारिक जीवन में भी सुख – संतोष होगा । आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा । मनपसंद पात्र के साथ सुखद क्षण बितेगा । मित्रों के साथ रमणीय स्थानों में पर्यटन होगा । पत्नी तथा पुत्र द्वारा लाभ हो सकता है ।
मकर :~ आज आप मित्रों और स्नेहीजनों की भेंट से मन प्रसन्न होगा । व्यापार में उगाही के लिए बाहर जाना पडेगा जो लाभदायक रहेगा । व्यवसाय में धन तथा मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । उच्च अधिकारियो की प्रसन्नता रहेगी । व्यवसाय में पदोन्नति मिल सकती है । अकस्मात से बचे ।
कुंभ :~ आज आप शारीरिक अस्वस्थ्य रहेंगे । शिथिलता और आलस्य रहेगा फिर भी मानसिक प्रसन्नता रहेगी । व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य संभलकर करे । आनंद – प्रमोद पर खर्च हो सकता है । संतानो की चिंता रहेगी । विदेश से समाचार मिलेंगे ।
मीन :~ आज आप क्रोध और वाणी संयमित रखे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । सरकार – विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहे । रोगों के इलाज मे खर्च हो सकता है । मानसिक अस्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक संबंधो में नकारात्मकता न हो इसका ध्यान रखे । ( डाॅ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।