इंदौर। राजवाड़ा में हुई चाकूबाजी – देखे विडीओ

हमले की घटना विरोध में व्यापारिक संगठन ज्ञापन देगे
महापौर – आयुक्त ओर पुलिस आयुक्त से फुटपाथ आंतक आरजकता की खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे
राजबाड़ा क्षेत्र में फुटपाथ लगाने वालो ने आज एक व्यापारिक संस्थान पर बैठे सेल्समेन को चाकू मारा दिया । जिसके विरोध स्वरूप इंदौर रिटेल गारमेन्ट्स एसोसिएशन कल महापौर , निगम आयुक्त ओर पुलिस कमिश्नर को दिनाक 7 सितम्बर 2022 को दोपहर 12.30 बजे राजबाड़ा से व्यआपरियो का सामूहिक समूह जाएगा ।

राजबाड़ा के आसपास फुटपाथ लगाने का विरोध लंबे समय से किया जा रहा है । फुटपाथ वाले जबरिया सड़क कब्जे करने का विरोध करने पर व्यापारियों को डराने धमकाने ओर अपमानित करने का काम करते है । इस घटना की परिणीति आज हिंसक हमले में सामने आई है । इंदौर रिटेल गारमेन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन सचिव महेश गौर ने बताया कि फुटपाथ , हाथों में डलिया लेकर दुकानों के आगे खड़े होने वालो की तादाद बढ़ती जा रही है । नगर निगम की रिमूव्हल की लजर व्यवस्था का नतीजा है कि सड़क अवरुद्ध करने वाले जमा होते है । आज हुए हमले में एक कर्मचारी संजय पर चाकुओं से हमला किया गया । फुटपाथी लगाने वाले समूह में आरजकता ओर गुंडागर्दी की हरकत से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है । एसोसिएशन की मांग है कि राजबाड़ा पिपली बाजार निहालपुरा गोपाल मंदिर इमामबाड़ा सुभाष चौक यशोदा मन्दिर की सड़कों पर फुटपाथियो के कब्जे प्रवित्तियों पर के अंकुश ओर नगर निगम सख्ती से प्रतिबंधित की कार्येवाहि करें। शांसन प्रशासन व्यापारियों की जान माल की सुरक्षा प्रदान करें।
भवदीय
अक्षय जैन
अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *