आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग🗓
🌻शुक्रवार, ९ सितम्बर २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:११
सूर्यास्त: 🌅 ०६:२४
चन्द्रोदय: 🌝 १८:१०
चन्द्रास्त: 🌜२९:३४
अयन 🌖 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (नल)
मास 👉 भाद्रपद
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 चतुर्दशी (१८:०७ से पूर्णिमा)
नक्षत्र 👉 धनिष्ठा (११:३५ से शतभिषा)
योग 👉 सुकर्मा (१८:१२ से धृति)
प्रथम करण 👉 गर (०७:३३ तक)
द्वितीय करण 👉 वणिज (१८:०७ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 कुम्भ
मंगल 🌟 वृष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, वक्री)
शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पूर्व)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४९ से १२:३९
अमृत काल 👉 २७:०० से २८:२८
रवियोग 👉 ०५:५८ से ११:३५
विजय मुहूर्त 👉 १४:१९ से १५:०९
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:१८ से १८:४२
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३० से १९:३९
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५१ से २४:३७
राहुकाल 👉 १०:४० से १२:१४
राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड 👉 १५:२२ से १६:५६
होमाहुति 👉 चन्द्र
दिशाशूल 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 आकाश
भद्रावास 👉 मृत्यु (१८:०७ से २८:४५)
चन्द्र वास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 भोजन में (१८:०७ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (दहीलस्सी का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
अनन्त चतुर्दशी, श्री सत्यनारायण (पूर्णिमा) व्रत आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ११:३५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (गू, गे) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम शतभिषा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (गो, सा, सी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – २८:१८ से ०६:३७
कन्या – ०६:३७ से ०८:५५
तुला – ०८:५५ से ११:१६
वृश्चिक – ११:१६ से १३:३५
धनु – १३:३५ से १५:३९
मकर – १५:३९ से १७:२०
कुम्भ – १७:२० से १८:४६
मीन – १८:४६ से २०:०९
मेष – २०:०९ से २१:४३
वृषभ – २१:४३ से २३:३८
मिथुन – २३:३८ से २५:५३
कर्क – २५:५३ से २८:१४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:५८ से ०६:३७
रज पञ्चक – ०६:३७ से ०८:५५
शुभ मुहूर्त – ०८:५५ से ११:१६
चोर पञ्चक – ११:१६ से ११:३५
शुभ मुहूर्त – ११:३५ से १३:३५
रोग पञ्चक – १३:३५ से १५:३९
शुभ मुहूर्त – १५:३९ से १७:२०
मृत्यु पञ्चक – १७:२० से १८:०७
अग्नि पञ्चक – १८:०७ से १८:४६
शुभ मुहूर्त – १८:४६ से २०:०९
मृत्यु पञ्चक – २०:०९ से २१:४३
अग्नि पञ्चक – २१:४३ से २३:३८
शुभ मुहूर्त – २३:३८ से २५:५३
रज पञ्चक – २५:५३ से २८:१४
शुभ मुहूर्त – २८:१४ से २९:५८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप सोचेंगे कुछ लेकिन होगा उसके विपरीत ही। दिन के पूर्वार्ध में घरेलू उलझनों के कारण व्यावसायिक कार्यो में देरी होगी। मध्यान तक किसी ना किसी कारण से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी इसके बाद का समय थोड़ा राहत प्रदान करेगा धन की आमाद होने से रुके कार्य आगे बढ़ेंगे। आप आत्मनिर्भर होकर कार्य करना ज्यादा पसंद करेंगे किसी का दखल देना अखरेगा। बहुप्रतीक्षित अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। नए सम्बन्ध बनने से अतिरिक्त आय के मार्ग भी खुलेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति से आज पीछे नहीं हटेंगे फिर भी घर में सुख के साधनों की कमी अनुभव होगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिला जुला रहेगा। दिन का पहला भाग स्वास्थ्य में गिरावट आने से खराब जाएगा मध्यान के आस-पास ना चाहते हुए भी लघु यात्रा करनी अपडेगी इससे लाभ तो नही परन्तु लाभ के आश्वासन अवश्य मिलेंगे। आज किसी व्यक्ति से मुलाकात के बाद दिन भर दुविधा मे रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा धन जोड़-तोड़ कर ही पाया जा सकता है। खर्च आज कम रहेंगे धन हाथ मे होने के बाद भी ज्यादा पाने की लालसा के कारण बेमतलब में दुखी होंगे। महिलाये आज शांत ही रहेंगी परन्तु किसी के छेड़ने पर चुप नही बैठेंगी जानकर घरेलू कार्य भी बिगाड़ सकती है। कार्य क्षेत्र पर अधिकारी सहकर्मी से नोकझोक होने की सम्भवना है। संध्या पश्चात स्थिति में सुधार आएगा अपनी गलतियों का अहसास होने पर पर्दा डालने का प्रयास करेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपकी मानसिक शांति में घरेलू उलझनों के कारण व्यवधान आएगा। दिन भर धार्मिक कार्यो के प्रति समर्पित रहेंगे धर्म क्षेत्र पर सेवा परोपकार के कार्य करने से मानसिक तनाव कम होगा लेकिन घर की स्थिति आज आपको चैन से नही बैठने देगी किसी न किसी सदस्य से बे मतलब की बातों पर बहस होगी। महिलाये वैसे तो शांत रहेंगी लेकिन औरो के विवाद में नाम आने पर शांत नही बैठेंगी। आज शांति से एकाग्रचित होकर ही कुछ पाया जा सकता है इसका ध्यान रखें। भ्रामक खबरों पर विश्वासः नया करें अन्यथा घर का वातावरण लंबे समय के लिये खराब होगा। धन प्राप्ति के लिये ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भी आपकी सेहत में प्रातः काल से ही उतार चढ़ाव लगा रहेगा। कार्य करने के लिए शारीरिक रूप से असमर्थ होने पर भी लाचारी में करना पड़ेगा। परिजनों का व्यवहार भी अनापेक्षित रहेगा आपकी उपेक्षा होने पर चिड़चिड़ापन आएगा भाई बंधुओ से व्यर्थ की बातों पर उलझेंगे। आप जिस किसी से भी सीधी बात करेंगे उसका उल्टा ही जवाब मिलेगा। बनी बनाई योजनाएं अधर में लटक सकती है। आर्थिक हानि होने की सम्भवना है। कार्य क्षेत्र पर भी आर्थिक कारणों से किसी से लड़ाई हो सकती है। व्यवहार को संतुलित बनाये रखें अन्यथा भविष्य में होंने वाले लाभ से भी वंचित रहना पड़ेगा। संयम की कमी के कारण परिवार में विवाद होने से अशांति रहेगी। धन हाथ मे आते आते रुकेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा लेकिन अपनी वाणी को संयम में रहना जरूरी है हाथ आये लाभ को अपनी बेतुकी बयानबाजी से निकाल देंगे। आपके संपर्क में आने वाले लोग आपसे खुशामद अथवा मीठे व्यवहार की अपेक्षा रखेंगे लेकिन आज आप हर किसी से खुल कर व्यवहार नही कर पाएंगे। जहां से कोई लाभ की उम्मीद नही होगी वहां नजर तक नही डालेंगे। मध्यान का समय धन लाभ वाला रहेगा। नविन योजनाओं से भी आज लाभ होगा। महिलाये पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा खर्चीली रहेंगी लेकिन खर्च अनावश्यक नही होंगे। मनोरंज के लिये भी समय निकाल लेंगे। घर का वातावरण कुछ समय के लिये उग्र बनेगा। मानसिक तनाव को छोड़ स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप अपनी अनियंत्रित वाणी के कारण अपमानित हो सकते है। बेहतर रहेगा आवश्यकता पड़ने पर ही बोले किसी के कटु शब्दो को शांति से सहन करें अन्यथा आगे के लिये नुकसान दायक रहेगा। आज आपको अधिकतर कार्यो में किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन स्वभाव में अहम रहने के कारण चापलूसी करना पसंद नही करेंगे जिसके परिणाम स्वरूप अल्प साधनों से काम चलाना पडेगा। धन की आमद भी आज न्यून ही रहेगी उधार लेने की नौबत आ सकती है ना ही के तो बेहतर रहेगा वरना चुकाना भारी पड़ेगा। सेहत और परिजन का स्वभाव दोनो ही गड़बड़ रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा लेकिन आज आप धन और आपसी संबंधों में तालमेल बनाने में असफल रहेंगे। एक चीज को सुधारने के चक्कर मे दुसरी बिगड़ेंगी। व्यवहारिकता स्वभाव में रहने से अपना काम ले देकर निकाल ही लेंगे। व्यवसायी वर्ग मध्यान तक उदासीन वातावरण रहने से निराश रहेंगे लेकिन दोपहर के बाद आकस्मिक लाभ के योग बन रहे है सार्वजनिक क्षेत्र पर भी छवि सुधरेगी लोग आपकी प्रशंशा पीछे से भी करेंगे। धन की आमद आवश्यकता अनुसार होगी लेकिन थोड़े विलम्ब से ही। परिजनों की आवश्यकता पूर्ति के साथ ही दवाओं पर भी खर्च करना पड़ेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपको अपनी वाणी एवं व्यवहार पर नियंत्रण राखने की आवश्यकता है। दिन के आरम्भ से ही घर अथवा बाहर कलह के कई प्रसंग बनेंगे आपका स्वभाव भी गरम रहने से छोटी मोटी हास्य की बातोंV को भी गलत नजरिये से देखेंगे जिसके परिणाम स्वरूप आपसी संबंधों में कड़वाहट आएगी। घर मे मांगलिक कार्यक्रम के लिये रिश्तेदार एकत्रित होंगे लेकिन ध्यान रहे थोड़ी सी भी धर्य हीनता वातावरण कलुषित कर सकती है। मौन रहकर ही आज शांति स्थापित की जा सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आपको सहकर्मियों की कार्य प्रणाली पसंद नही आएगी बात बात में नुक्स निकालने से कार्यो में विलंब के साथ अनबन भी होगी। रक्त-पित्त संबंधित समस्या बनेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपकी दिनचार्य उठा पटक वाली रहेगी। दिन के आरम्भ से ही
जोड़ तोड़ की नीति से कार्य करेंगे लेकिन सामने वाले को आपका अस्पष्ठ व्यवहार अखरेगा जो बात आपको पसंद नही उसके लिये खुल कर ना कहे टालमटोल वाली प्रवृति आज पूर्ण होने वाले कार्यो के साथ लाभ में भी बाधक बनेगी। नौकरी वाले लोग भी कार्यो को ललापरवाहि से करेंगे यथा संभव टालने के प्रयास करेंगे इस कारण अधिकारी वर्ग नाराज होंगे। व्यवसायी वर्ग भी लाभ हानि की परवाह किये बिना कार्य करेंगे। दैनिक कार्यो के अतिरिक्त कार्य आने से परेशानी होगी थकान कुछ ज्यादा ही रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपके अंदर अहम की भावना रहेगी अपनी बात मनवाने के लिये अनुचित व्यवहार करने से नही चूकेंगे। मित्र एवं परिजन आपके विपरीत व्यवहार से आहत होंगे। कार्य व्यवसाय आज मंदा रहने के कारण धन की आमद कम रहेगी। अन्य लोगो को स्वयं निम्न आंकना परेशानी में डालेगा। अधिकारी वर्ग अथवा घर के बड़े लोग जानबूझ कर आपको ज्यादा कार्य सौंपेंगे जिससे भारी परेशानी होगी। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी लेकिन थकान और चिड़चिड़ापन रहेगा। दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने में आपका सहयोग लिया जाएगा यथा सम्भव दूर रहें अन्यथा बैठे बिठाए अपमानित होना पड़ेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति में विलंब झगड़े का कारण बनेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन भी आप हास्य परिहास के मौकों को हाथ से नही जाने देंगे अपनी चुटकीली वाणी से आस-पास का वातावरण हल्का बनाएंगे लेकिन स्वभाव पल पल में बदलने से सामने वाले को परेशानी भी होगी। परिजनों अथवा सहकर्मियों की बाते एक पल में मन जाएंगे अगले ही पल इनकार करने से माहौल खराब होगा लेकिन आज कोई भी आपकी बुराई कर विरोध स्वार्थ साधने के लिए नही करेगा। कार्य व्यवसाय में भी मानसिक चंचलता उचित निर्णय लेने से भटकायेगी फिर भी धन कमाने में आप अन्य प्रतिस्पर्धियों से आगे ही रहेंगे। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन भी आपको धैर्य धारण करने की आवश्यकता है आज भी आपकी सोची अधिकांश योजनाए लाभ की जगह हानि कराने वाली है। बेरोजगार एवं व्यवसायी लोगो के लिये आज का दिन विशेष संघर्ष वाला रहेगा हर जगह से निराशा के साथ ताने भी सुनने को मिलेंगे। स्वभाव में आज चतुराई अधिक रहेगी फिर भी इसका लाभ उठाने की जगह हर किसी को स्वार्थ सिद्धि की भावना से दखेंगे जिससे सामाजिक व्यवहार में कमी आएगी। दिनचर्या अस्तव्यस्त रहने से मनोकामना अधूरी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर किसी से ना उलझे पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रमो में बेमन से उपस्थिति देंगे। सेहत में नए विकार आएंगे।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 09 सितंबर 2022 शुक्रवार संवत् 2079 मास भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सायं 06:08 बजे तक रहेगी बाद पूर्णिमा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:16 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:35 बजे होगा । धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 11:35 बजे तक रहेगा पश्चात् शततारा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:52 से 12:24 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:54 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज भद्रा सायं 06:08 से मध्य रात्रि पश्चात् 04:48 बजे तक , अनंत चतुर्दशी व्रत , पूर्णिमा व्रत , संझामाता पूजन प्रारंभ कुमारियों का , पंचक ।।

ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप हानिकर विचार , व्यवहार और आयोजन से दूर रहें नहीं तो शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ेगी । स्वास्थ्य कुछ नरम – गरम रहेगा । कार्य मे सरलता होगी । प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद – विवाद टाले । मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा । आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से कर सकेंगे । व्यापार हेतु बाहर जा सकते है । अन्य लोगों को सहाय बनने का प्रयत्न भी करेंगे ।

वृषभ :~ आज के दिन आप सरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से दूर रहे । नए कार्य प्रारंभ न करें । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । मन भी व्यग्र रहेगा । वाणी – व्यवहार को एक रखे । व्यवसाय में परेशानी आ सकती है । भाग्य का ससाथ नहीं मिलेगा । उपरी वर्ग से संभलकर चले । संतानों की चिंता रहेगी ।

मिथुन :~ आपका आजका दिन सुख – शांति से बितेगा । दैनिक कार्यों में ही न फंसे रहे । मन को प्रसन्न और हलका करने के लिए मनोरंजन का सहारा लेंगे । स्नेहीजनों व मित्रों को भी सहभागी बनाएँगे । परंतु मध्याहन के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा । संवेदनशीलता बढेगी । क्रोध संयमित रखे । स्वास्थ्य को संभाले ।

कर्क :~ आज के दिन आपको बहुत आर्थिक लाभ हो सकता है । व्यावसायिकों के लिए लाभदायक है । कार्य की सफलता से पदोन्नति और यश होगा । मध्याहन के बाद मनोरंजन के हेतु कहीं जा सकते है । मित्रों के साथ घूमने – फिरने या भोजनादि का अवसर मिलेगा । व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायक विचार – विमर्श होगा ।

सिंह :~ आज आप साहित्य – कला के प्रति रुचि रहेगी । पेट सम्बंधित व्याधियों से अस्वस्थ रह सकते है । मध्याहन के बाद आर्थिक संकट का अंत होगा । घर का माहौल आनंदमय रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । व्यावसायिकों को लाभ होगा ।

कन्या :~ आज के दिन आप शारीरिक – मानसिक स्वस्थता पर ध्यान दें । माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । स्वजनों पर आपत्तिजनक प्रसंग आ सकते हैं । धनहानि न हो इसका ध्यान रखे । पानी से बचे । यात्रा न करें । संतानों के अभ्यास और उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । क्रोध पर संयम बरते तथा यहां – वहां की बौद्धिक चर्चा से दूर रहे ।

तुला :~ आपका आजका दिन नए कार्य करने के लिए अनुकूल है । आध्यात्मिक विषय तथा गूढ रहस्यों मे आकर्षण रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा । घर में कलेश का माहौल रहेगा । सबके सामने सन्मानभंग न हो इसका ध्यान रखे ।

वृश्चिक :~ आज आपके परिवार मे भ्रांति या मनदुख हो सकता हैं । वाणी संयमित रखें । कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी । मन में दुविधा रहेगी । कार्यभार अधिक रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद मन से ग्लानि दूर होकर प्रसन्नता रहेगी । मित्रों और स्नेहीजनों से मेल – जोल बढे़गा । प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे । भाग्यवृद्धि होगी ।

धनु :~ आजके दिन आपको लाभ मिल सकता है । स्नेही के घर मांगलिक प्रसंग में अथवा तो धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं । मध्याहन के बाद परिवारजनों के साथ किसी कारण भ्रांति हो सकती है । कार्य का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा होगी । मन किसी एक निश्चित निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा ।

मकर :~ आज आप कोर्ट – कचहरी में साक्षी न बने । मन की व्यग्रता से स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न पडे इसका ध्यान रखे । वाणी और व्यवहार संयमित रखे । अकस्मात न हो इसलिए वाहन संभालकर चलाएँ । मध्याहन के पश्चात स्वास्थ्य में सुधार होगा । मन प्रसन्न रहेगा । पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा । धर्म – ध्यान और दयाभावना बढ़ेगी । परोपकार या सत्कार्य कर सकेंगे ।

कुंभ :~ आपका आज का दिन लाभदायक है । सामाजिक – आर्थिक क्षेत्र में प्रगति करेंगे । अपरिचितों के लिए परिणाम के योग हैं । परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य बिगडे़गा । परिवार में मनदुःख से घर का वातावरण बिगडेगा । अधिक खर्च होगा । अदालती कार्यों से संभलकर चले । स्वभाव में उग्रता रहने से व्यवहार पर ध्यान रखे ।

मीन :~ आज आपके विचारों में आज दृढता नहीं रहेगी । व्यवसाय में लाभ होगा । पदोन्नति के योग हैं । व्यापारिक आयोजन हो पाएगा । पारिवारिक सुख – शांति रहेगी । पिता तथा बडों से लाभदायक है । साथ आर्थिक , सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी लाभदायक है । मित्रों के साथ रमणीय स्थल पर जा सकते है ।
( डाॅ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *