इंदौर । शहर को अनंत चतुर्दशी के मौके पर मिली सौगात , सिटी बस ऑफिस से प्रारंभ हुई ज्योतिर्लिंग बस सेवा ,उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के बीच चलेगी बस , जानिए किराया

AICTSL की ज्योतिर्लिंग बस सेवा शुभारंभ
AICTSL द्वारा अनंत चतुर्दशी पर ज्योतिर्लिंग बस सेवा शुरू की गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावडा व एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा ने कार्यालय के शुभारंभ पर यात्रियों को पुष्प गुच्छ भेंट किए और हरी झण्डी दिखाकर बस को रवाना किया।इस सेवा के तहत उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के बीच चलेगी बस , दोनों ज्योतिर्लिंग के बीच नही थी कोई भी सीधी बस सेवा।258 रुपये में उज्जैन से ओंकारेश्वर व इंदौर से ओंकारेश्वर के लिए चुकाने होंगे 150 रुपये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *