Throwback: जब ब्रिटेन के राजा प्रिंस चार्ल्स को पद्मिनी कोल्हापुरे ने किया था किस – देखे विडीओ

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के नए महाराज और राष्ट्रमंडल देशों के नए राष्ट्राध्यक्ष बने हैं.जहां सभी लोग प्रिंस चार्ल्स की विरासत से परिचित हैं, वहीं बहुत कम लोगों को उनके बॉलीवुड कनेक्शन का अंदाजा है. जी हां, बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के साथ उनका नाम खूब लाइमलाइट में रहा था. ‘विधाता’ और ‘प्रेम रोग’ की एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने एक बार प्रिंस चार्ल्स को उनके गालों पर किस कर लिया था. उस समय यह घटना इंटरनेशनल मीडिया में बहुत चर्चा में रही थी.

 

प्रिंस चार्ल्स का मुंबई दौरा:- कई साल पहले प्रिंस चार्ल्स ने मुंबई का दौरा किया था. वे यहां आकर देखना चाहते थे कि भारत में फिल्में कैसे शूट होती हैं. इसी जिज्ञासा की वजह से वे एक बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग देखने भारत पहुंचे थे. उन्होंने फिल्म ‘आहिस्ता आहिस्ता’ के सेट पर अपने कुछ खूबसूरत पल बिताए. प्रिंस चार्ल्स मेहमान थे, इस वजह से उनका बहुत आदर सत्कार भी किया गया. इसी दौरान फिल्म की लीड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने उन्हें माला पहनाते हुए गालों किस कर लिया. इसके बाद पद्मिनी की चर्चा इंटरनेशनल मीडिया पर ‘वो महिला जिसने प्रिंस चार्ल्स को किस किया’ कहकर होने लगी.

जब ब्रिटिश अफसर ने इस घटना से की पद्मिनी की पहचान:-2013 में इस घटना पर खुलकर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि ये उन दिनों बड़ी बात हो गई थी. एक्ट्रेस ने कहा था, “वो मुंबई आए हुए थे और मुझे नहीं पता उन्हें क्या लगा कि उन्हें एक शूट देखना था. हम राजकमल स्टूडियोज में ‘आहिस्ता आहिस्ता’ के लिए शूट कर रहे थे. शशिकला जी ने उनकी आरती की और मैंने उन्हें बस गालों पर एक छोटी किस के साथ ग्रीट किया. लेकिन उन दिनों में ये बड़ी बात बन हो गई थी. मुझे याद है जब मैं एक हॉलिडे के लिए लंदन गई तो एक ब्रिटिश इमिग्रेशन ऑफिसर ने मुझसे पूछा- ‘आप वही व्यक्ति हैं न जिसने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था?’ मैं बड़ी बड़ी शर्मिंदा हुई थी”.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *