
।। 🕉 ।।
🌹🙏जय श्री राम🙏🌹
🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩
📜««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»📜
कलियुगाब्द………………………5124
विक्रम संवत्……………………..2079
शक संवत्………………………..1944
रवि…………………………..दक्षिणायन
मास……………………………..अश्विन
पक्ष……………………………….कृष्ण
तिथी…………………………..प्रतिपदा
दोप 01.19 पर्यंत पश्चात द्वितीया
सूर्योदय………….प्रातः 06.12.15 पर
सूर्यास्त………….संध्या 06.34.31 पर
सूर्य राशि………………………….सिंह
चन्द्र राशि…………………………मीन
गुरु राशि………………………….मीन
नक्षत्र……………………..पूर्वाभाद्रपद
प्रातः 07.54 पर्यंत पश्चात उत्तराभाद्रपद
योग……………………………….शूल
प्रातः 11.59 पर्यंत पश्चात
करण…………………………..कौलव
दोप 01.19 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु…………………………(इष)शरद
दिन…………………………….रविवार
🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
11 सितम्बर सन 2022 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक……………………..2
🔯 शुभ रंग…………………….लाल
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.58 से 12.47 तक ।
👁🗨 राहुकाल :-
संध्या 04.58 से 06.30 तक ।
🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-
सिंह
04:28:32 06:40:26
कन्या
06:40:26 08:51:00
तुला
08:51:00 11:05:38
वृश्चिक
11:05:38 13:21:48
धनु
13:21:48 15:27:26
मकर
15:27:26 17:14:33
कुम्भ
17:14:33 18:48:06
मीन
18:48:06 20:19:18
मेष
20:19:18 22:00:02
वृषभ
22:00:02 23:58:40
मिथुन
23:58:40 26:12:22
कर्क
26:12:22 28:28:32
🚦 दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.46 से 09.18 तक चंचल
प्रात: 09.18 से 10.50 तक लाभ
प्रात: 10.50 से 12.22 तक अमृत
दोप. 01.54 से 03.36 तक शुभ
सायं 06.29 से 07.58 तक शुभ
संध्या 07.58 से 09.26 तक अमृत
रात्रि 09.26 से 10.54 तक चंचल ।
📿 आज का मंत्रः
|| ॐ आदित्याय नम: ||
संस्कृत सुभाषितानि :-
दुर्जन प्रथमं वन्दे सज्जनं तदनन्तरम् ।
मुखप्रक्षालनात्पूर्व गुदप्रक्षालनं यथा ॥
अर्थात :-
मैं दुर्जन को प्रथम वंदन करता हूँ, और बाद में सज्जन को । मुख धोने से पहले गुद्प्रक्षालन करना चाहिए ।
🍃 आरोग्यं सलाह :-
बालों का झड़ना रोकने वाले टिप्स –
5. अपने सर की करें मसाज –
मसाज करने से स्कैल्प और बालों को पोषण और ऑक्सीजन बढ़ जाती है जो बदले में बालों के विकास को उत्तेजित करती है कुछ मिनट तक रोजाना सिर की मसाज करने से सर्कुलेशन तेज करने में सहायता मिलेगी। इससे केश कूप सक्रिय रहता है।
⚜ आज का राशिफल :-
🐐 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी।
🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। प्रमाद न करें। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा।
👫🏻 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है। जोखिम के कार्य टालें। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।
🙎🏻♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।
🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। जल्दबाजी न करें।
🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धन लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें। विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा।
🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी।
🐋 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।
🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय 🚩🚩

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 11 सितंबर 2022 रविवार संवत् 2079 मास अश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 01:15 बजे तक रहेगा बाद द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:16 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:32 बजे होगा । पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र प्रातः 08:02 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:03 से 06:32 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:57 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज शुक्र पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र मे प्रातः 11:05 से , क्षमावाणी पर्व व पडवा ढोक ( जैन ) , अशून्य शयन व्रत , विनोबा भावे जयंती , भूदान जयंती , पंचक ।।
ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज के दिन आप घर , परिवार और संतानों से आनंद और संतोष की भावना होगी । सगे – सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे । व्यापार के सम्बंध में प्रवास होगा और लाभ होगा । व्यवसाय में लाभ , मान और प्रतिष्ठा होगी । नौकरी में पदोन्नति मिलेगी । आग , पानी और वाहन दुर्घटना से संभले । कार्यभार से थकान होगी ।
वृषभ :~ आज का दिन व्यापारियों के लिए शुभ है । वे नये आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे । इससे आर्थिक लाभ भी होगा । विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार भाव विभोर करेगा । लंबी दूरी की यात्रा होगी । अधिक काम से बोझ थकान और ऊबन रहेगी ।
मिथुन :~ आज के दिन आप बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहे । अधिक खर्च से तंगी होगी । पारिवारिक और आफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनने से मन खुन्न रहेगा । बीमार मरीज़ को नई चिकित्सा और आपरेशन न कराए ।
कर्क :~ आपका आज का दिन सामाजिक और व्यावसाय में लाभदायक होगा । मौजशौक के साधन , उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदी करेंगे । मौजमस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा । भागीदारी में लाभ होगा । पर्यटन हो सकता है ।
सिंह :~ आज के दिन आप उदासीन वृत्ति और संदेह होने से मानसिक राहत नहीं होगी । फिर भी घर में शांति का माहौल होगा । दैनिक कार्यों में अवरोध आएगा । अधिक परिश्रम के बाद अधिकारियों से वाद – विवाद में न पड़ें ।
कन्या :~ आज के दिन आप चिंता , उद्वेगपूर्ण से मन में चिंता रहेगी । संतानों और स्वास्थ्य के बारे में अधिक चिंतित होंगे । पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी । विद्यार्थियों को कठिनाइयाँ आएँगी आकस्मिक खर्च आ सकता है । शेयर सट्टा से दूर रहे ।
तुला :~ आज आप अधिक भावनाशील रहने से मानसिक अस्वस्थ्य रहेंगे । माता से सम्बंध बिगड़ेंगे अथवा स्वास्थ्य की चिंता होगी । यात्रा अनुकूल नहीं है । पारिवारिक और जमीन – जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखे । पानी से संभाले ।
वृश्चिक :~ आज के दिन आपका कार्य सफलता , आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए शुभ है । नए कार्य आरंभ कर सकते हैं । भाई – बंधुओं का व्यवहार अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । प्रियव्यक्ति के मिलन से मन आनंदित रहेगा । लघु यात्रा होगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
धनु :~ आज आप दुविधा मनःस्थिति और उलझे हुए पारिवारिक वातावरण से परेशानी रहेगी । निरर्थक खर्च होगा । विलंब से कार्य पूर्ण होंगे । महत्त्वपूर्ण निर्णय नही ले। पारिवारिक गलतफहमी टाले । दूर बसने वाले मित्र या स्नेही का सामना करना पड़ेगा।
मकर :~ आज आपके निर्धारित कार्य सरलता से पूर्ण होंगे । आफिस या व्यवसाय मे वर्चस्व बढ़ेगा । गृहजीवन में आनंद का माहौल रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मानसिक स्वस्थता रहेगी । मित्रों और स्नेहीजों की मुलाकात से खुशी का माहौल रहेगा ।
कुंभ :~ आज आप किसी का जमानती न होने तथा लेन – देन न करे । खर्च में वृद्धि होगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । परिजनों से संघर्ष होगा । किसी से गलतफहमी होने से झगड़ा होगा । क्रोध को नियंत्रित रखे । किसी का भला करने में आफत को गले लगा सकते है । दुर्घटना से बचें ।
मीन :~ आपका आज का दिन लाभदायक है । नौकरी व्यवसाय में आय वृद्धि होगी । बुजुर्ग और मित्रों से कुछ लाभ होगा । नए मित्र बनेंगे जो भविष्य मे लाभदायक होगी । माँगलिक अवसरों में जाना होगा । मित्रों के साथ पर्यटन का आयोजन करेंगे । ( डाॅ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।