आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरौ विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग🗓
🌻मंगलवार, १३ सितम्बर २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:१३
सूर्यास्त: 🌅 ०६:२३
चन्द्रोदय: 🌝 २०:२१
चन्द्रास्त: 🌜०८:४४
अयन 🌖 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 आश्विन
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 तृतीया (१०:३७ से चतुर्थी)
नक्षत्र 👉 रेवती (०६:३६ से अश्विनी)
योग 👉 वृद्धि (०७:३७ से ध्रुव)
प्रथम करण 👉 विष्टि (१०:३७ तक)
द्वितीय करण 👉 बव (२२:२५ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 मेष (०६:०५ से)
मंगल 🌟 वृष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, वक्री)
शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पूर्व)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४८ से १२:३७
अमृत काल 👉 २३:३९ से २५:१६
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 ०६:३६ से ३०:०१
अमृत सिद्धि योग 👉 ०६:३६ से ३०:०१
विजय मुहूर्त 👉 १४:१७ से १५:०६
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:१३ से १८:३७
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:२५ से १९:३५
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५० से २४:३६
राहुकाल 👉 १५:१९ से १६:५२
राहुवास 👉 पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०९:०६ से १०:३९
होमाहुति 👉 मंगल
दिशाशूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पाताल (१०:३७ से पृथ्वी)
भद्रावास 👉 मृत्यु (०६:३६ से १०:३७ तक स्वर्ग)
चन्द्रवास 👉 उत्तर (पूर्व ०६:३६ से)
शिववास 👉 क्रीड़ा में (१०:३७ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पूर्व-उत्तर (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
चतुर्थी तिथि का श्राद्ध, अंगारक चतुर्थी व्रत, पंचक समाप्त प्रातः ०६:३५ पर आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०६:३६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
रेवती नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (ची) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम अश्विनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (चू, चे, चो, ला) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – २८:०२ से ०६:२१
कन्या – ०६:२१ से ०८:३९
तुला – ०८:३९ से ११:००
वृश्चिक – ११:०० से १३:१९
धनु – १३:१९ से १५:२३
मकर – १५:२३ से १७:०४
कुम्भ – १७:०४ से १८:३०
मीन – १८:३० से १९:५३
मेष – १९:५३ से २१:२७
वृषभ – २१:२७ से २३:२२
मिथुन – २३:२२ से २५:३७
कर्क – २५:३७ से २७:५८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०६:०० से ०६:२१
शुभ मुहूर्त – ०६:२१ से ०६:३६
मृत्यु पञ्चक – ०६:३६ से ०८:३९
अग्नि पञ्चक – ०८:३९ से १०:३७
शुभ मुहूर्त – १०:३७ से ११:००
रज पञ्चक – ११:०० से १३:१९
शुभ मुहूर्त – १३:१९ से १५:२३
चोर पञ्चक – १५:२३ से १७:०४
शुभ मुहूर्त – १७:०४ से १८:३०
रोग पञ्चक – १८:३० से १९:५३
चोर पञ्चक – १९:५३ से २१:२७
शुभ मुहूर्त – २१:२७ से २३:२२
रोग पञ्चक – २३:२२ से २५:३७
शुभ मुहूर्त – २५:३७ से २७:५८
मृत्यु पञ्चक – २७:५८ से ३०:०१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपका व्यवहार बच्चों जैसा रहेगा अपनी बचकाना हरकतों से नाराज लोगो को भी हंसने पर मजबूर करेंगे। दिन के आरम्भ से मध्यान तक लगभग सभी कार्यो में लापरवाही दिखाएंगे किसी की डांट फटकार सुनने के बाद ही स्वभाव में गंभीरता आएगी। मीठा बोलने वालों से आज विशेष सावधानी बरतें पीठ पीछे आपको हानि पहुँचा सकते है। कार्य व्यवसाय में दोपहर के बाद लाभ की संभावना बनेगी लेकिन टलते टलते संध्या के समय आकस्मिक रूपनसे होगी। धन आज आएगा लेकिन टिकेगा नही रूठो को मनाने अथवा पारिवारिक व्यवहारों पर खर्च करना पड़ेगा। शाम के समय थकान बनने से उत्साह हीनता बढ़ेगी। संचित कोष में कमी आएगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपको आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह है। जाने अनजाने कोई ऐसा काम हो सकता है जिसका भुगतान लंबे समय तक करना पड़ेगा साथ ही किसी प्रियजन से संबंधों में खटास भी बनेगीं। कार्य व्यवसाय से आज जो भी उम्मीद लगाएंगे परिणाम उसके विपरीत ही रहने वाले है इसलिए आर्थिक मामलों में अधिक सतर्कता बरते। उधार लिया धन शीघ्र लौटाने का प्रयास करें अन्यथा मान हानि हो सकती हैं। परिजन का व्यवहार भी अनापेक्षित रहेगा जिससे बात बात पर गुस्सा आएगा आज धैर्य और विवेक का परिचय दें कल से परिस्थिति सुधरने लगेगी। किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें हानि ही निश्चित है। यात्रा टालने के प्रयास करे सेहत बिगड़ने की संभावना है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन सामाजिक कार्यो में समर्पित रहेगा आज आप परोपकार एवं स्वार्थ सिद्धि के बीच उलझे रहेंगे अपने नियत कार्यो में फेरबदल कर मित्र परिचितों के आवश्यक कार्यो में समय देना पड़ेगा लेकिन प्रशंशा की जगह आज अपमान हो सकता है विशेषकर सार्वजनिक क्षेत्र पर विपरीत लिंगीय से सावधानीपूर्वक व्यवहार करें लांक्षन लगने की संभावना है। कार्य व्यवसाय में सहकर्मी अथवा अधीनस्थों के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा जिससे लाभ की संभावना भी आज कम ही रहेगी। आत्मनिर्बर होकर जोभी कार्य करेंगे उसमे आरंभिक परेशानी के बाद आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। सेहत भी अकस्मात ही नरम होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन से आप कुछ ना कुछ लाभ अवश्य उठाएंगे आपका निखारा हुआ व्यक्तित्त्व भी कठिन कार्यो को आसान बनाने में सहायता करेगा। जिस भी कार्यो को करेंगे पूर्ण समर्पित भाव से ही करेंगे इसलिये किसी का भी गैरजिम्मेदार व्यवहार पसंद नही करेंगे। आज छोटे भाई बहन को आपसे अथवा आपको उनसे किसी भी रूप में लाभ होने की सम्भवना है। शत्रु पक्ष अपनी ही गलतियों के कारण आपके सामने आने की हिम्मत नही कर पाएंगे। व्यावसायिक स्थल पर आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा प्रतिस्पर्धा कम रहने का पूरा लाभ उठाये लेकिन आज अतिआत्मविश्वाश और अहम की भावना से बचे अन्यथा परिणाम विपरीत हो सकते है। आर्थिक अथवा पारिवारिक कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है इसमे सतर्कता बरते।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप धार्मिक कार्यो में अधिक रुचि लेंगे दिन के आरंभिक भाग में व्यस्तता में भी पूजा पाठ के लिये समय निकाल लेंगे दिन का आरंभ ऊर्जावान रहने से शेष भाग में भी मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी। मध्यान के बाद स्वभाव में ईर्ष्या आएगी जिससे लोगो मे आपके प्रति हीनभावना बढ़ सकती है लेकिन आपके परोपकारी स्वभाव के चलते लोग छोटी मोटी बातो को अनदेखा करेंगे। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे यहाँ लोभ से बचे अन्यथा थोड़े बहुत लाभ से भी वंचित हो जाएंगे। घर मे आज वैचारिक मतभेद रहने के बाद भी आपके कद में वृद्धि होगी। अपच के कारण अन्य शारीरिक समस्या बन सकती है खान पान में संयम बरते।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपका व्यवहार अनाड़ियों जैसा रहेगा सेहत आज लगभग सामान्य बनी रहेगी कार्य क्षेत्र पर अथवा अन्य कारणों से जमा पूंजी खर्च करेंगे। मध्यान तक कि दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी इसके बाद ही थोड़ी स्थिरता आ पाएगी। काम धंधे को लेकर कोई नई संमस्या खड़ी होगी इसका आज निपटारा सम्भव नही जोर जबरदस्ती भी ना करें अन्यथा बात बिगड़ सकती है। आज अपने बलबूते ही कार्य करने का प्रयास करे अन्य के भरोसे बैठकर हानि हो सकती है धन की आमद खर्च से कम रहने के कारण आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ेगा। शादी विवाहादि के कार्य में सहभागिता देनी पड़ेगी। महिलाए आज अपने मन की करेंगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन विपरीत फलदायी रहेगा स्वभाव में रखापन और बात बात पर क्रोध आने से आसपास के लोग आपके साथ व्यवहार करने में असहज अनुभव करेंगे। मध्यान तक ज्यादा आवश्यकता पड़ने पर ही बोले इसके बाद स्वभाव में नरमी आने लगेगी। कार्य क्षेत्र पर कोई भी भला बुरा निर्णय लेने से पहले अवश्य विचार करें शीघ्र ही इसकी पुनरावृति होगी। कार्य व्यवसाय को लेकर भी मध्यान तक कोई न कोई दुविधा लगी रहेगी इसके बाद कहि से आकस्मिक लाभ मिलने पर शान्ति मिलेगी। सहकर्मी अथवा किसी स्वजन पर अनैतिक दबाव ना बनाये अन्यथा स्वयं ही मुसीबत में फसेंगे। पति पत्नी एक दूसरे की भावनाओ को समझे छोटी बातों पर कलह हो सकती है। पेट संबधित संमस्या लगी रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिये किसी बहुप्रतीक्षित कामना की पूर्ति कराएगा लेकिन इसके लिये व्यवहार में मिठास भी रखनी पड़ेगी अन्यथा परिणाम विपरीत भी हो सकते है। दिन के आरंभ से ही किसी जरूरी कार्य को लेकर व्यस्त रहेंगे दोपहर के बाद इसके पूर्ण होने पर राहत मिलेगी। आज किसी सार्वजनिक कार्य को लेकर भी दिनचार्य में बदलाव करना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय स्थल पर अनुकूल वातावरण कुछ समय के लिये ही मिलेगा इसका समय रहते लाभ उठाएं अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। धन की आमद आज बिना मेहनत के ही हो जाएगी जिससे स्वभाव में आलस्य रहेगा। महिलाओ का दिमाग बिना मेहनत सफलता मिलने पर सातवे आसमान पर रहेगा। संध्या के समय सेहत थोड़ी नरम रहने पर भी मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिये खर्चीला रहेगा। आपका स्वभाव भी दिखावा पसन्द रहने के कारण आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भाग्य का साथ कम ही मिलेगा मध्यान के बाद लाभ के अवसर मिलेंगे जिन्हें लापरवाही के चलते हाथ से निकाल सकते है। धन की आमद को लेकर आज बेपरवाह रहेंगे फिर भी काम चलाऊ हो ही जायेगी। कोर्ट कचहरी अथवा अन्य सरकारी कार्यो के ऊपर भी खर्च करना पड़ेगा आज जितना हो सके व्यर्थ के खर्च से बचे नही तो बाद में आर्थिक उलझने परेशान करेंगी। नौकरी पेशाओ का अधिकारी वर्ग से अनबन होने की संभावना है जिसका परिणाम बाद में परेशान करेगा जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। पति-पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर मतभेद रहेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप अधिकांश कार्य बुद्धि विवेक के साथ करेंगे लेकिन स्वार्थ सिद्धि की भावना अधिक रहने के कारण अपना हित साधने के लिये किसी अन्य को परेशानी में डालने में संकोच नही करेंगे। घर अथवा बाहर पिता अथवा किसी वरिष्ठ व्यक्ति का जिद्दी स्वभाव क्रोध दिलाएगा लेकिन ध्यान रखें आज धैर्य रखने पर ही इनसे लाभ और सम्मान मिलेगा। महिलाए के मन मे कोई गुप्त युक्ति लगी रहेगी स्वभाव भी सनकियो जैसा रहने के कारण आस पास के लोगो को पसंद नही आएगा। अचल संपत्ति के कार्यो में आज ढील देना ही बेहतर है सरकारी पचड़ों से स्वयं को दूर रखें। संध्या के समय कही से आकस्मिक धन अथवा शुभ समाचार मिल सकता है। आवश्यक कार्य आज पूरा कर लें इसके बाद कलह क्लेश की भेंट चढ़ेगा। शरीर मे छोटी मोटी व्यादि लगी रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको किसी ना किसी रूप में धन अथवा अन्य लाभ कराएगा लेकिन आज भी मन मे चल रही कामना पूर्ति होने में कोई व्यवधान अवश्य आएगा। दिन के आरम्भ में आलसी स्वभाव के कारण दिनचार्य धीमी चलेगी लेकिन मध्यान के समय कही से लाभ की संभावना बनने पर कार्य के प्रति गंभीरता आएगी। कार्य क्षेत्र पर पुरानी योजना से लाभ होगा नए कार्यो में भी निवेश कर सकते है निकट भविष्य में लाभ देगा। महिलाओ की मानसिकता आज सुखोपभोग की रहेगी जिस कारण घर के कार्य अस्त व्यस्त होंगे। आज अचल संपत्ति सम्पति संबंधित अधूरे कार्य को प्रथमिकता दे सफलता की संभावना अधिक है। विपरीत लिंगीय के प्रति शीघ्र आकर्षित हो जाएंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज परिस्थियां आपके अनुकूल तो नहीं फिर भी मन को संतोष अवश्य देंगी। सुबह से ही आलस्य प्रमाद में रहेंगे कार्य क्षेत्र को लेकर किसी विशेष सोच में समय खराब होगा मौके की तलाश में रहेंगे परन्तु आज भाग दौड़ से बचने का प्रयास होने वाले लाभ में कमी लाएगा। कार्य क्षेत्र पर मंदी के कारण मन कम ही लगेगा फिर भी संध्या के आसपास कामचलाऊ धन की आमद हो जाएगी। घर मे आपका उदासीन व्यवहार परिजनों को पसंद नही आएगा बड़े बुजुर्गों से मार्गदर्शन के साथ ताने भी सुनने को मिलेंगे। सरकारी क्षेत्र से आज संभावना होने पर भी लाभ नहीं मिल सकेगा। संध्या का समय राहत वाला रहेगा किसी समारोह में सम्मिलित होंगे प्रियजनों से भेंट मन हल्का करेगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 13 सितंबर 2022 मंगलवार संवत् 2079 मास आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि प्रातः 10:38 बजे तक रहेगा बाद चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:30 बजे होगा । रेवती नक्षत्र प्रातःकाल 06:36 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे प्रातःकाल 06:36 बजे तक भ्रमण करते हुए मेष राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:28 से 05:04 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज भद्रा प्रातः 10:38 बजे तक , सूर्य उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र मे रात्रि 09:14 बजे से , चतुर्थी का श्राद्ध , अंगारक चतुर्थी व्रत , चंद्रोदय रात्रि 08:36 बजे , पंचक प्रातःकाल 06:36 बजे तक , गन्डमूल संपूर्ण दिन रात रहेगा ।।

ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप मित्रों के साथ आनंद – प्रमोद का दिन है । मित्रों से उपहार मिलेंगे तथा मित्रों पर खर्च करेंगे । नई मित्रता से भविष्य में लाभ हो सकता है । संतानो से भी लाभ होगा । प्राकृतिक स्थल पर प्रवास हो सकता है । सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी ।

वृषभ :~ आज का दिन नौकरी वालों के लिए शुभ है । नए कार्य सफलतापूर्वक कर सकेंगे । उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । पदोन्नति हो सकती है । गृहस्थजीवन में मधुरता आएगी । अधूरे कार्य पूर्ण होंगे । सरकारी लाभ मिलेगा ।

मिथुन :~ आज के दिन आप शशारीरिक थकान और आलस्य से कार्य में उत्साह नहीं रहेगा । पेट के रोगों से परेशानी हो सकती है । नौकरी या व्यापार में विपरीत परिस्थितियां रहने से उच्चाधिकारियों की नाराजगी झेलना पड़ सकती है । खर्च भी अधिक होगा ।

कर्क :~ आज आप हर विषय में सावधानीपूर्वक व्यवहार करे । पारिवार मे वादञ- विवाद न करे । वाणी तथा क्रोध पर संयम से अनिष्ट होने से बच सकेंगे । अधिक खर्च हो सकता है । निषेधात्मक तथा अनैतिक कार्यो से बचे ।

सिंह :~ आज आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । भागीदार तथा व्यापारियों से धीरज से काम ले । निरर्थक चर्चा या विवाद में नही पडे । कोर्ट – कचहरी में सफलता कम मिलेगी । सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्र में यश नहीं मिलेगा ।

कन्या :~ आज के दिन आप घर तथा नौकरी का माहौल आनंददायक रहेगा । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा । मायके से अच्छे समाचार मिलेंगेञ। कार्य – संपन्नता के कारण यश मिलेगा । खर्च अपेक्षा अधिक हो सकता है ।

तुला :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा । संतानो की चिंता सताएगी । विद्या – अभ्यास में बाधाएँ आएँगी । वाद – विवाद या बौद्घिक चर्चा से दूर रहे । नए कार्य का प्रारंभ सफल नहीं होगा । किसी प्रियजन से भेंट होगी । मानभंग हो सकता है । प्रवास टाले ।

वृश्चिक :~ आज के दिन आप शांत चित्त से बिताए । चिंतातुर मन तथा अस्वस्थ शरीर व्यग्र रखेगा । सम्बंधियो से मनमुटाव हो सकता है । आर्थिक हानि हो सकती है । किसी भी प्रकार के दस्तावेज करने में सावधानी बरते ।

धनु :~ आज आपका दिन नए कार्य प्रारंभ के लिए शुभ है । भाई – बंधुओ से मेल – जोल बढेगा तथा परिवार के साथ प्रवास हो सकता है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । भाग्य में वृद्धि हो सकती है । कार्य सफलता है । सामाजिक मान – सम्मान मिलेगा ।

मकर :~ आज के दिन आप परिजनों से कलह न हो इसका ध्यान रखे । संयमित वाणी कठिनाई से बाहर निकालेगी । शेयर – सट्टे में पूँजी – निवेश कर पाएँगे । स्वास्थ्य मध्यम रहेगा । आँख में पीडा हो सकती है । विद्यार्थियों को पढाई में अधिक ध्यान देना पडेगा ।

कुंभ :~ आज के दिन आप शारीरिक – मानसिक प्रसन्न रहेंगे । भौतिक तथा आध्यात्मिकता से अच्छा अनुभव होगा । परिवार के साथ प्रवास में सुरुचिपूर्ण भोजन तथा भेंट उपहार मिलने से आनंदित होंगे । आध्यात्मिक विचार हृदय एवं मन को छू लेंगे ।

मीन :~ आज आप लोभ या लालच में न फँसें । आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरते । पूँजी – निवेश अथवा सही , मुहर करने मे ध्यान रखे । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । एकाग्रता की कमी रहेगी । धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा । पारिवारिक मतभेद हो सकता है । ( डाॅ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *