मथुरा से कंगना रनौत लड़ेंगी चुनाव? हेमा मालिनी ने कही ये बात

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियां मैदान में उतर गई हैं। पार्टियों ने जोर-शोर से तैयारियां करना शुरू कर दिया है। इस दौरान बीजेपी के नेता कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी कमर कस ली है और जोरदार तैयारियों में जुट गई है। वही मथुरा सीट से दावेदारी को लेकर अभी से ही अटकलों का बाजार गर्म हो चुका है. ऐसी अटकलें हैं कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मथुरा से चुनाव लड़ सकती हैं. इस बीच मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कंगना रनौत के मथुरा से चुनाव लड़ने की चर्चा पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह बहुत अच्छी बात है. इतना ही नहीं, हेमा मालिनी ने यह भी कहा कि कल होकर यहां से राखी सांवत की भी मांग होने लगेगी. दरअसल, हेमा मालिनी ने यह बयान उस वक्त दिया, जब वह राजीव भवन पर दिव्यांगजन को हस्तचालित ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं.

समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें जब मथुरा में सांसद हेमा मालिनी से सवाल किया गया कि कंगना रनौत के मथुरा से चुनाव लड़ने की चर्चा है, आपका इस पर क्या विचार है तो इसके जवाब में हेमा मालिनी कहती हैं, ‘अच्छा, बहुत अच्छी बात है. मेरा विचार मैं क्या बताऊं. मेरा विचार भगवान के ऊपर है. लॉर्ड कृष्णा विल डू इ व्हाट यू वांट.’

वीडियो में उन्होंने आगे कहा, ‘फिल्म आर्टिस्ट के पीछे इतना शौक है आपको मथुरा से लड़ाने का. मथुरा के लोग जो सांसद बनाना चाहेंगे, उसको आप बनने नहीं देंगे. आपने सबके दिमाग में ऐसा डाल रखा है कि फिल्म स्टार ही बनेगा. आपको केवल फिल्म स्टार ही चाहिए मथुरा में. कल को आप राखी सावंत को भी कहेंगे. वह भी बन जाएंगी.’

वहीं, जब हेमा मालिनी से अंकिता मर्डर केस पर बुलडोजर एक्शन को लेकर सवाल किया गया तो वह जवाब देने से बचती नजर आईं. बता दें कि इससे पहले भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को मथुरा में नई रेल बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मथुरा और वृंदावन के बीच सेवाएं प्रभावी रहेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *