
सारा अली खान पर एक सिक्योरिटी गार्ड को गलत तरीके से छूने के आरोप लग रहे हैं। दरअसल, सारा अली खान हाल ही में अपनी करीबी दोस्त शरमिन सहगल के साथ मुंबई के एक हाई क्लास रेस्टोरेंट पहुंची थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा को रेस्टोरेंट में जाते हुए जब पैपराजी ने कैप्चर किया तो वो नशे में नजर आ रही थीं। इसी दौरान रेस्टोरेंट में एंटर करते हुए सारा का हाथ गेट पर खड़े सिक्योरिटी गार्ड से टच हुआ। वीडियो आते ही कई लोग भड़कते हुए ये कह रहे हैं कि सारा ने नशे में जानबूझ कर गार्ड को गलत तरीके से हाथ लगाया है।
वीडियो वायरल होते ही एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, लोग पूछते हैं कि बायकॉट बॉलीवुड मूमेंट क्यों चलाया जा रहा है। ये उसी की एक वजह है। ड्रगीवुड हमारी फ्यूचर जनरेशन को बर्बाद कर रहे हैं। लोग सारा अली खान जैसे लोगों को फॉलो करते हैं जो हमेशा ही नशे में चूर नजर आती है। ये सबूत है नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो। यूजर ने पोस्ट में एनसीबी को भी मेंशन किया है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ये इतने नशे में है कि इसे पता भी नहीं चला कि इसने सिक्योरिटी गार्ड को हाथ लगाया।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस:-वीडियो सामने आते ही कई लोगों ने बहस शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि लड़कियां किसी को भी टच कर लेती हैं लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती, लेकिन अगर यही किसी पुरुष ने किया होता तो उसके खिलाफ शिकायत कर दी जाती है।
बता दें कि ऐसा ही एक मामला बीते दिनों एक रियलिटी शो में देखने को मिला था, जब कोरियोग्राफ टेरेंस लुइस ने नोरा फतेही को गलत तरीके से टच कर लिया था. उस वक्त टेरेंस लुइस को के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग भी उठी थी. हालांकि बाद में नोरा फतेही और टेरेंस लुइस ने मामले पर सफाई दी थी और कहा था कि कुछ गलत नहीं हुआ था. जिसके बाद मामला शांत हुआ था.
(*NOTE: अहिल्या वाणी डॉट कॉम इस खबर की पुष्टि नहीं करता है*)