
पीएम मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। विधानसभा चुनाव से पहले 29 हजार करोड़ रुपए की सौगात लेकर अपने गृहराज्य पहुंचे पीएम ने शुक्रवार को वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और अहमदाबाद मेट्रो में सवारी भी की। इस दौरान पीएम मोदी की संवेदनशीलता भी सामने आई। पीएम ने अहमदाबाद से गांधीनगर जाते समय रास्ते में एक एंबुलेंस को देखा तो तुरंत अपना काफिला रुकवा दिया।जिसका वीडियो सामने आया है.बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन आज यानी शुक्रवार को गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, और खुद भी उसमें सफर किया.
पीएम ने वंदे भारत ट्रेन को चलाने वाली महिलाओं और महिला शोधकर्ताओं से भी बातचीत की. पीएम मोदी ने आज सुबह न केवल गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन से ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाई, बल्कि उस पर गांधीनगर से अहमदाबाद के बीच सफर भी किया. पीएमओ ने कहा कि पीएम मोदी के संग इस सफर में रेलवे परिवार, महिला उद्यमी, युवा और अलग-अलग क्षेत्रों के लोग सहयात्री बने.