BCCI को जल्द मिल सकता है नया बॉस, सौरव गांगुली की जगह लेंगे 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के ये सदस्य

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (BCCI) के सभी पदों के लिए चुनाव होने वाले हैं। मुंबई में 18 अक्टूबर को बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के पूर्व ऑलराउंडर और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी बीसीसीआई अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे हैं। यानी वह जल्द ही मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की जगह ले सकते हैं।
बिन्नी इससे पहले चयन समिति का हिस्सा रह चुके हैं.जबकि जय शाह के बतौर सचिव पारी जारी रखने की खबरें हैं.
बिन्नी का नाम अक्टूबर 18 को होने वाले चुनाव में बीसीसीआई के इलेक्टोरल ड्रॉफ्ट में दिखायी पड़ा है. बिन्नी इसी दिन होने वाली वार्षिक आम बैठक में कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष मेनन की जगह राज्य संस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसी से माना जा रहा है कि बिन्नी बीसीसीआई के अगले बॉस बनने की रेस में सबसे आगे हैं.

सूत्रों के अनुसार सौरव गागुली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) में भारत का प्रतिनिधि बनने की संभावना है. पद के लिए नामांकन अक्टूबर 11 और 12 तक दाखिल किए जा सकते हैं. नामांकन की पड़ताल अक्टबूर 13 को होगी और आवेदन वापस लेने की आखिरी तारीख अक्टूबर 14 है. इसके बाद 18 को बीसीसीआई का चुनाव होगा, जिसके बाद शाम को विजेता के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा.

1983 वर्ल्ड कप में बनाया था बिन्नी ने रिकॉर्ड:-बहुत कम लोगों को पता है कि रोजर बिन्नी भारत की खिताबी जीत में पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. बिन्नी ने 8 मैचों में सबसे ज्यादा 18 विकेट चटकाए थे. इसमें पारी में चार विकेट लेने का कारनामा एक बार था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *