दिशा वकानी को हुआ गले का कैंसर? अब दिलीप जोशी(जेठालाल) ने बताया दया की बीमारी का सच!

टीवी का मशहूर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों काफी में चर्चा में है। पिछले दिनों पुराने तारक मेहता के शो छोड़ने को लेकर खूब चर्चा हो रही थी। अब खबर आ रही है कि दिशा वकानी यानि दयाबेन को कैंसर हो गया है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस को झटका लगा है।
लेकिन अब इस शो के स्टार जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी ने दिशा वकानी को कैंसर होने की खबर पर जवाब दिया है। बता दें हिट कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वकानी उनकी पत्नी दयाबेन का किरदार निभाती हैं। आइए जानें दिलीप (Dilip Joshi) ने दिशा के स्वास्थ्य को लेकर आ रही इस बुरी खबर को लेकर क्या कहा है।

‘मुझे सुबह से लगातार कॉल्स आ रहे हैं’
टीवी एक्ट्रेस दिशा वकानी को गले के कैंसर की खबर से इंडस्ट्री फैंस का जैसे दिल भर आया है। लेकिन एक्ट्रेस के फैंस के लिए इस खबर से जुड़ा एक बड़ा अपडेट है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में जेठालाल का किरदार अदा करने वाले मशहूर एक्टर दिलीप जोशी ने अब इस खबर पर अपना रिएक्शन दिया है। दिलीप जोशी ने आजतक डॉट इन से इस खबर के बारे में बात करते हुए इस खबर की सच्चाई से पर्दा उठाया है। दिलीप जोशी ने कहा, इस खबर के आने के बात मुझे लगातार सुबह से फोन कॉल्स आ रहे हैं। हर आर कुछ ना कुछ उटपटांग खबरें आ जाती हैं। इन सबको बढ़ावा देने की जरूरत नहीं है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि ये सब अफवाह है। इन पर ध्यान ना दें।’

शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इस खबर को लेकर क्या कहा?
‘तारक मेहता’ शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा लाइक्स और क्लिक बिट पाने के लिए लोग इस तरह की खबरें पोस्ट करते हैं। आगे इस खबर को लेकर असित ने कहा, तंबाकू खाने से कैंसर होता है ना कि आवाज निकालने से। अगर ऐसा होने लग जाए तो सभी मिमिक्री करने वाले आर्टिस्ट डर जाएंगे।

अफवाह में दिशा वकानी के बारे में क्या कहा गया?
दिशा वकानी को लेकर  बुधवार को ये खबर छाई रही कि उनको गले का कैंसर हो गया है। रिपोर्ट्स में कहा गया, उनके गले के कैंसा की वजह शो में उनकी अजीब तरह की आवाज को बताया गया। खबरों में कहा गया कि उनके गले में कुछ दिक्कत होने की खबरों के बाद रिपोर्ट्स हैं कि उन्हें थ्रोट कैंसर हुआ है। बता दें इस अफवाह को लेकर अभी तक दिशा की तरफ से इस बारे में कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं हैं।

5 साल से दिशा तारक मेहता…शो से गायब हैं
जानकारी के लिए बता दें दिश वकानी पिछले 5 साल से शो से गायब हैं। शो के फैंस के साथ-साथ मेकर्स को भी दिशा के लौटने का इंतजार है। दिशा ने अपने पहले और दूसरे बच्चे की देखभाल के लिए शो से ब्रेक लिया था तब से वह नहीं लौटी हैं। हाल ही में खबर आई थी कि मेकर्स शो पर वापसी के लिए दिशा से बात कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक ये भी कहा गया था कि अगर दयाबेन किरदार के लिए दिशा वापस नहीं लौटती हैं तो फिर मेकर्स इस किरदार के लिए नई एक्ट्रेस से उनको रिप्लेस करने का फैसला ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *