
देशभर में गुरुवार को करवा चौथ व्रत उत्साह के साथ मनाया गया और महिलाओं ने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और पूजन के बाद अपना व्रत तोड़ा, लेकिन गाजियाबाद में एक अलग ही मामला देखने को मिला। यहां एक महिला ने बीच बाजार में सभी लोगों के बीच में अपने पति की जमकर धुलाई कर दी। दरअसल पति अपनी गर्लफ्रेंड को करवाचौथ पर शॉपिंग करा रहा था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पत्नी कुछ लोगों के साथ मिलकर पति को कॉलर से पकड़ लेती है और उसकी पिटाई कर देती है. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स की प्रेमिका जब उसका बचाव करने लगी तो, सबने मिलकर उसकी भी पिटाई शुरु कर दी.जहां घटना हुई वहां दुकानदार को ‘बाहर, बाहर’ चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, क्योंकि वो उन्हें दुकान के बाहर झगड़ा करने के लिए कह रहा है.पत्नी ने पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति से लड़ाई के बाद पत्नी अपने माता-पिता के साथ रह रही थी. वह अपनी मां के साथ करवा चौथ पर खरीदारी करने आई थी. तभी उसने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखा.
करवा चौथ एक हिंदू त्योहार है, जो ज्यादातर देश के उत्तरी और पश्चिमी भागों में मनाया जाता है. इस दिन विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. करवा चौथ कृष्ण पक्ष के चौथे दिन या कार्तिक के हिंदू कैलेंडर महीने में अंधेरे पखवाड़े को मनाया जाता है.