Virat Kohli: सोशल मीडिया पर उठी विराट कोहली की गिरफ्तारी की मांग? ट्रेंड हुआ #ArrestKohli; क्या है पूरा मामला, जानें यहां पर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अक्सर अपनी पॉपुलरिटी को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर अक्सर उनके और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के फैंस के बीच काफी टसल भी दिखती है। दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी जगह दिग्गज हैं लेकिन फैंस की इस पर अपनी राय होती है।खिलाड़ी हमेशा से ही एक दूसरे के काफी नजदीकी रहे हैं। ऐसा ही मंजर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद भी नजर आया था।फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को भगवान की तरह पूजते हैं और दीवानगी की हद तक चाहते हैं. खिलाड़ियों के लिए दीवानगी तो ठीक, लेकिन मामला जब एक खिलाड़ी के फैन का दूसरे खिलाड़ी के फैन की जान लेने तक पहुंच जाए तो बात गंभीर हो जाती है. ऐसी ही एक घटना हाल ही में सामने आई है जिसमें विराट कोहली और आरसीबी के फैन ने रोहित शर्मा के फैन की जान ले ली.

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि तमिलनाडु में दो दोस्तों रोहित शर्मा और विराट कोहली में से कौन बेहतर क्रिकेटर है इसे लेकर भिड़ गए. दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई है कि एक – दूसरे पर हमला कर दिया और जिसमे रोहित के फैन की मौत हो गई. इतना ही नहीं दोनों दोस्त साथ में ड्रिंक करने जा रहे थे.

आपको बता दें कि यह घटना 11 अक्टूबर मंगलवार की बताई जा रही है, जब कोहली के फैन धर्मराज और रोहित के फैन विग्नेश शराब पीने के दौरान क्रिकेट पर चर्चा कर रहे थे. बताया जा रहा रहा है कि धर्मराज और विग्नेश को आरसीबी और मुंबई के हर आईपीएल मैच के बाद एक पार्टी करने की आदत थी. क्योंकि धर्मराज को बोलने में हकलाहट होती थी, तो विग्नेश उसका मज़ाक उड़ाया था. उस दिन भी विग्नेश ने कोहली और आरसीबी का मजाक उड़ाया तो धर्मराज से ये सहन नहीं हुआ और उसने विग्नेश पर बैट से हमला कर दिया जिसमें उसकी जान चली गई.

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं, ट्विटर पर तो #arrestkohli भी ट्रेंड कर रहा है. लेकिन देखा जाए तो लोगों को ये समझना चाहिए कि इसमें ना तो विराट कोहली का दोष है और ना ही रोहित शर्मा का. ऐसे में क्रिकेटर के लिए इस तरह की बातें ट्रेंड करना वाकई हैरान कर रहा है. भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में विश्व कप खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलिया में है.

वहीं कीलापालुर पुलिस के मुताबिक, रोहित शर्मा के फैन विग्नेश और विराट कोहली के फैन धर्मराज मंगलवार रात मल्लूर के पास सिडको इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास एक खुले क्षेत्र में क्रिकेट पर चर्चा कर रहे थे. इसी दौरान ये घटना घटी. मशहूर अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ये जानकारी सामने आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *