T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले बाबर आजम ने रोहित शर्मा एवं अन्य कप्तानों के साथ मनाया अपना बर्थडे – देखे वीडियो

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) शनिवार, 15 अक्टूबर को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। बाबर ने  इस बार अपना ये बर्थडे न सिर्फ पाकिस्तान टीम के साथ बल्कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भाग ले रही सभी टीमों के कप्तानों के साथ बनाया है। वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने जा रही है और उससे एक दिन पहले ही बाबर का दिन बन गया। जिसकी वीडियो और तस्वीरें सामने आई है.
तस्वीरों में भारत के कप्तान रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच समेत दुनिया भर की सभी टीमों के कप्तान इस मौके पर मौजूद थे. बाबर आज़म ने जन्मदिन का केक काटा और सभी ने मिलकर पाकिस्तानी कप्तान को बधाई दी.

 

विश्व कप का ओपनिंग मुकाबला 16 अक्टूबर को श्रीलंका और नामीबिया के बीच खेला जाएगा. वहीं भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 23 अक्टूबर को होना है. आपको बता दें कि पिछले दिनों दोनों ही टीमें हमें एशिया कप में खेलती हुई नज़र आई थी. दोनों ही टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे. जिसमें से एक में भारत और एक में पाकिस्तान ने बाज़ी मारी थी.

विश्व कप के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें इस प्रकार हैं –
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी.
स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर.

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद .
स्टैंडबाय खिलाड़ी: उस्मान कादिर, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *