IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के फैंस के लिए ऑस्ट्रेलिया से आई बुरी खबरी, इस कारण से रद्द हो सकता है मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को खेला जाने वाला टी20 विश्व कप सुपर 12 के महामुकाबले पर बारिश का साया बना हुआ है.दरअसल मैच वाले दिन ऑस्ट्रेलिया में 90 प्रतिशत बारिश की संभावना है. ऐसे में फैंस के लिए वाकई से एक खुशखबरी तो बिल्कुल नहीं है. दोनों ही टीमों को मैदान पर भिड़ते हुए देखने के लिए दुनिया भर से आए फैंस ने टिकट खरीद रखें हैं, टीवी पर, घरों में भी फैंस इस मैच के लिए पलके बिछाए बैठे हैं.

टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार को ही मौजूदा चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के मुकाबले के साथ होने जा रही है. ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने उस दिन के लिए 1 से 3 मिमी बारिश की 80 प्रतिशत संभावना का अनुमान लगाया है. रविवार के लिए तो और भी बुरा हाल है. एजेंसी की वेबसाइट कहती है, “बादल छाए रहेंगे. बारिश की बहुत अधिक (95 प्रतिशत) संभावना है, वहीं दोपहर और शाम को सबसे ज़्यादा संभावना है. शाम के समय 15 से 25 किमी / घंटा की रफ्तार से साउथ ऑस्ट्रेलिया में हवाएं चलेंगी.”

मैच स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होना है, जो कि भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे होगा. पूरे समय बारिश होने के बाद भी 5-5 ओवर का खेल होने की संभावना है लेकिन सुपर-12 के मुकाबलों के लिए कोई भी रिज़र्व डे नहीं रखा गया है. ये सुविधा केवल सेमीफाइनल और फाइनल के लिए ही उपलब्ध है

दोनों ही टीमें इस हाई वोल्टेज मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए मेलबर्न पहुंच चुकी हैं.
आपको बता दें कि 2021 टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप में जहां दोनों टीमों के बीच मैच बिना किसी रुकावट के हुए, वहीं 2019 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के आमने-सामने होने पर 10 ओवर की कटौती की गई थी. भारत ने रोहित शर्मा की 113 गेंदों में 140 रन की शानदार पारी की बदौलत 336/5 रन बनाए थे. वहीं पाकिस्तान 35 ओवर में 166/6 रन तक पहुंचा था कि बारिश ने दस्तक दी और मैच को बीच में ही रोकना पड़ा. आधे घंटे बाद ही पाकिस्तान के टारगेट को घटा कर 302 कर दिया और ओवर 40 ही रहे लेकिन पाकिस्तान की टीम 212/6 रन ही बना पाई, जिससे भारत को 89 रन से जीत मिली.

वहीं साल 2019 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सेमीफाइनल मैच भी बारिश से प्रभावित था और इस बार रिजर्व डे का फायदा उठाया गया. ओल्ड ट्रैफर्ड में जब अंपायर खिलाड़ियों को मैदान से बाहर ले गए तो न्यूजीलैंड 46.1 ओवर में 211/5 पर था. करीब साढ़े चार घंटे बाद घोषणा की गई थी कि मैच अगले दिन फिर से शुरू होगा. लेकिन रिजर्व डे वाले दिन कोई रुकावट नहीं आई और न्यूजीलैंड ने मैच 18 रन से जीत लिया.

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप में होने वाली इस भिड़ंत के लिए हर कोई इंतज़ार कर रहा है. अब देखना होगा कि मैच वाले दिन क्या संभावनाए आखिरकार बन पाती हैं. उम्मीद सबकी यही है कि मुकाबला होना चाहिए.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *