
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सबसे बड़ा मुकाबला आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। भारतीय टीम पिछले साल दुबई में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मिली 10 विकेट की हार का बदला लेने मैदान पर उतरेगी. हालांकि इस साल दोनों टीम एशिया कप में एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर दो बाऱ उतरी थी, जिसमें एक बार भारत को और एक बार पाकिस्तान को जीत मिली थी. लेकिन जब कभी भी वर्ल्डकप में दोनों टीमों के बीच मुकाबला होता है तो उस मैच का रोमांच चरम पर होता है. इस बार भी मेलबर्न में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच होने वाले मैच का रोमांच चरम पर है.
Weather UPDATE: मेलबर्न में बारिश की संभावना लगातार बनी हुई है लेकिन राहत की बात ये है कि पिछले 3 दिनों से वहां बारिश नहीं हुई है. लेकिन वहां बारिश की भविष्यवाणी बनी हुई है. स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश बारिश का पूर्वानुमान है. ऐसे में भारतीय टीम खास रणनीति के साथ मैदान पर उतेरगी. यदि बारिश की वजह से खेल कम ओवरों का हुआ तो भारतीय बल्लेबाजों को मेलबर्न में तूफानी बल्लेबाजी करनी होगी और साथ ही शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे गेंदबाजों के खिलाफ संभल कर खेलना होगा. भारतीय टीम के बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों को भी आजके मैच में कमाल दिखाना होगा, खासकर आखिरी 5 ओवरों में भारतीय गेंदबाज किस तरह की गेंदबाजी करते हैं, यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है.
क्या होगा अगर बारिश की वजह से रद्द हो जाए भारत-पाक मैच
बता दें कि मेलबर्न में बारिश की संभावनाएं व्यक्त की गई है. यदि फैन्स की किस्मत अच्छी नहीं रही और बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे. टी-20 वर्ल्ड कप में आईसीसी के नियम के अनुसार, यदि सुपर 12 राउंड में कोई मैच रद्द या टाई हो जाएगा तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए जाएंगे. वहीं, मैच जीतने वाली टीम को 2 अंक मिलेंगे और हारने वाली टीम को 0 अंक प्रदान किए जाने का नियम बनाया गया है.
टी20 वर्ल्ड कप में ‘रिजर्व डे’ की व्यवस्था सेमीफाइनल और फाइनल में
आईसीसी ने ‘रिजर्व डे’ की व्यवस्था सिर्फ सेमीफाइनल और फाइनल के मैचों के लिए सुरक्षित रखा है. यानि यदि सेमीफाइनल मैच के दौरान बारिश के कारण मैच नहीं हुआ तो अगले दिन मैच को फिर से उसी जगह से शुरू होगा, जिस समय बारिश के कारण मैच को रोका गया था. आईसीसी ने सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले के लिए एक ‘रिजर्व डे’ रखा है.