गावस्कर को खुद पर नहीं रहा काबू, भारत की जीत के बाद मैदान पर जमकर नाचे VIDEO – देखे वीडियो

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को टीम इंडिया ने ऐसी जीत हासिल की जो कि सालों तक फैंस के जहन में जिंदा रहेगी. आखिरी गेंद पर जाकर रोहित शर्मा एंड कंपनी को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल हुई. रोमांच ऐसा कि क्या दिग्गज खिलाड़ी, क्या फैंस, क्या बच्चे कोई भी अपनी खुशी पर काबू नहीं रख सका. जश्न के बाद के वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का डांस भी शामिल है.
सुनील गावस्कर के साथ इरफान पठान और के श्रीकांत जैसे दिग्गज भी मैदान में मौजूद थे और जीत के जश्न में डूबे हुए थे। श्रीकांत एक हाथ में बैग लेकर खुशी मना रहे थे। वहीं, इरफान बाकी लोगों के साथ हाथ मिलाकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे। स्पोर्ट्स एंकर जतिन सप्रू भी इन दिग्गजों के साथ थे और भारत की जीत में खुशी मना रहे थे।

 

सुनील गावस्कर इन सब के बीच खुशी में उछल रहे थे। इन सभी दिग्गजों में गावस्कर सबसे बुजुर्ग थे, लेकिन वह उछल-उछल कर बच्चों की तरह डांस कर रहे थे। उनका यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। फैंस का कहना है कि भारत की जीत के बाद सभी का यही हाल था। वहीं, कुछ फैंस ने कहा कि गावस्कर का डांस भारत की जीत की अहमियत बताता है।

भारत ने चार विकेट से जीता मैच
पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। शान मसूद ने 52 और इफ्तिखार अहमद ने 51 रन की पारी खेली। अंत में शाहीन अफरीदी ने आठ गेंदों में 16 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन विकेट लिए। भुवनेश्वर और शमी को एक-एक विकेट मिला। इसके जवाब में भारत ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 82 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने हार्दिक के साथ मिलकर 113 रन की साझेदारी की। हार्दिक ने 40 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ और मोहम्मद नवाज ने दो-दो विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *