IAS Tina Dabi Met With Accident: दिवाली पर झुलसी (IAS)टीना डाबी, पटाखा जलाते वक्त चेहरे पर आई चिंगारी, Video देख सिहर उठेंगे आप – देखे वीडियो

आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी के बाद जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी ने पहली दिवाली मनाई। दिवाली पर टीना डाबी का आतिशबाजी करने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो जख्मी होने से बाल-बाल बचते हुए दिखीं। आतिशबाजी के दौरान चिंगारियां उनके चेहरे पर आ गईं, जिससे टीना डाबी ने तुरंत अपना बचाव किया।

 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टीना डाबी का आतिशबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि टीना डाबी पटाखे फोड़ रही थीं। जैसे ही उन्होंने आतिशबाजी की, अचानक चिंगारियां टीना डाबी के चेहरे पर आ जाती हैं। जिससे वो खुद का बचाव करती हैं।

बता दें कि जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी ने जिले में दीपोत्सव कार्यक्रम का आगाज किया। इस दौरान वो दीये जलाते और आतिशबाजी करती दिखी। गड़ीसर लेक और शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान टीना डाबी मौजूद रही। शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दीपदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आोयजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सोनार दुर्ग की छवि के आगे शानदार रंगीन आतिशबाजी की गई। सबने हाथों से दीयों को रोशन किया और आतिशबाजी की।

आईएएस टीना डाबी अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने साल 2015 में यूपीएससी की परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया था। इन दिनों वह राजस्थान के जैसलमेर की 65वें जिला कलेक्टर के तौर पर नियुक्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *