Team India: टीम इंडिया के साथ सिडनी में हुआ ये बड़ा भेदभाव

भारतीय टीम 27 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलेगी. इसके लिए टीम इंडिया सिडनी पहुंच चुकी है.मंगलवार को प्रैक्टिस के बाद भारतीय टीम के लिए जो खाना परोसा गया उससे टीम इंडिया के खिलाड़ी नाखुश थे. उनके लिए जो खाना परोसा गया वह ठंडा था. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार प्रैक्टिस के बाद भारतीय टीम को सैंडविच खाने को दिया गया और वह भी काफी ठंडा था. ऐसे में टीम इंडिया ने इसकी शिकायत आईसीसी से की है. न्यूज एजेंसी के रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने सिर्फ फलाफल खाया है. खिलाड़ियों का कहना था कि खाना ठंडा था, कुछ खिलाड़ियों ने तुर्किश डिश फलाफल को खाया तो कुछ ने सिर्फ फल खाकर काम चलाया.

बीसीसीआई के अधिकारी ने एजेंसी से कहा, ‘यह किसी बहिष्कार की तरह नहीं है… कुछ खिलाड़ियों ने फल लिया लेकिन हर कोई दोपहर का भोजन करना चाहता था और इसलिए उन्होंने होटल वापस जाने पर खाना खाया.’

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया. . बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार ने भारत ने प्रैक्टिस से मना कर दिया क्योंकि ग्राउंड होटल से 42 किलोमीटर दूर था’

बता दें कि भारत की टीम नीदरलैंड  के खिलाफ मैच खेलने वाली है. भारत ने अपना पहला मैच पाकिस्तान के साथ खेला था और उसमें जीत हासिल की थी. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भारत की ओर विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की और नाबाद 82 रन बनाकर भारत को जीत दिला दी थी. भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *