इंदौर। रीजनल पार्क में तीन नाबालिग सहेलियों ने खाया जहर , 2 की मौत

शहर के रीजनल पार्क में कल तीन नाबालिग लड़कियों ने जहर खा लिया।इनमें दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्राएं आष्टा से स्कूल में बंक मारकर यहां पहुंची थीं। एक छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो सहेलियों को जहर खाते देख तीसरी डर गई
पुलिस के मुताबिक घटना राजेन्द्र नगर इलाके के रीजनल पार्क की है। यहां पलक उर्फ पायल (16) पिता सतीश, पूजा (16) और आरती पिता सतीश ने शाम करीब साढ़े सात बजे जहर खा लिया। तीनों को लगभग आधे घंटे बाद एमवाय अस्पताल लेकर आया गया। यहां बातचीत में पलक उर्फ पायल ने बताया कि उसके दोस्त रोहित से उसका झगड़ा हो गया था। इसके चलते उसने जहर खा लिया।

पूजा ने अपने परिवार से परेशान होकर जहर खाने की बात कही। दोनों को जहर खाता देख तीसरी छात्रा आरती डर गई। उसने भी जहर खा लिया। यहां हालत बिगड़ने पर पूजा और पायल की रात करीब 10 बजे के मौत हो गई। जबकि आरती का उपचार चल रहा है।

पलक उर्फ पायल ने मौत से पहले पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका उसके दोस्त से झगड़ा हो गया था, इसलिए उसने जहर खाया। अस्पताल में देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पिता बोले- बेटी को खुद छोड़ा था स्कूल
आरती के पिता सतीश रात में अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने उनके बयान लिए। उन्होंने बताया कि वह बेटी को सुबह आठ बजे के लगभग मार्डन स्कूल आष्टा में छोड़कर आए थे। यहां वह 12वीं की पढ़ाई करती है। इसके बाद वह खेत पर चले गए थे। सतीश के मुताबिक उनकी 3 बेटी और 2 बेटे हैं। वह पायल और पूजा के बारे में जानकारी नहीं है। दोनों आरती के साथ ही स्कूल में पढ़ाई करती है।

पूजा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह परिवारवालों से परेशान थी। इसलिए जहर खा लिय। वहीं आरती  का उपचार चल रहा है। वह दोनों दोस्तों को जहर खाता देख डर गई थी। उसने भी जहर खा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *