
शहर के एक सराफा व्यापारी की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे युवक ने जेवरात लेकर दौड़ लगा दी। यह पूरी वारदात कैमरे में रिकार्ड हो गई है। इस घटना के बाद से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। । यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
तीन पुलिया चौराहे के पास जेवर के शोरूम में खरीदी के लिए आया युवक जेवरात लेकर भाग गया। दुकानदार व कर्मचारी उसके पीछे दौड़े। करीब 100 मीटर दूर चेकिंग कर रही पुलिस को लोगों ने बताया भी, लेकिन वे पीछे नहीं गए।
परदेशीपुरा पुलिस ने व्यापारी जितेंद्र सामंत की शिकायत पर केस दर्ज किया है। व्यापारी की दुकान में दोपहर को युवक खरीदी के लिए आया और फिर लौट गया। शाम 6 बजे वह फिर आया और जेवर दिखाने के लिए कहा। दो कर्मचारियों ने जेवरात दिखाए। इस बीच अन्य ग्राहक भी आ गए। कुछ देर जेवर देखने के बाद युवक अचानक शोरूम से बाहर निकला और दौड़ लगा दी।
व्यापारी व कर्मचारी भी उसके पीछे दौड़े, लेकिन आरोपी नंदानगर की ओर भाग गया। पास में ही तीन पुलिया पुलिस चौकी है, जहां पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। लोगों ने उन्हें चोरी के बारे में बताया, लेकिन पुलिस उसके पीछे जाने के बजाए दुकान पर पहुंची और थाने जाकर केस दर्ज कराने की हिदायत दे दी। चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 16 हजार है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।