
मध्यप्रदेश में 15 नवंबर को सभी सरकारी दफ्तरों में अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन बिरसा मुंडा की जयंती है। राज्य सरकार ने इस दिन का सामान्य अवकाश घोषित किया है। इससे पहले एच्छिक अवकाश हुआ करता था। इस प्रकार मध्यप्रदेश के सरकारी दफ्तरों, स्कूल और कॉलेजों में 15 नवंबर का अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने सरकारी छुट्टी का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया था।
15 नवंबर को मध्यप्रदेश में बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सभी सरकारी दफ्तरों में और स्कूल-कालेजों में अवकाश रहेगा। पहले यह अवकाश सरकारी कैलेंडर में नहीं दी गई थी। जिसके बाद कैलेंडर में भी सुधारने के आदेश जारी किए गए थे। अब आनलाइन सरकारी कैलेंडर में भी संशोधन कर दिया गया है। सरकारी कोषालयों और उपकोषालयों में यह अवकाश नहीं रहेगा। इसके अलावा प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में फाइव डे वीक काम होता है। इसलिए दो शनिवार और दो रविवार की छुट्टी बाकी है। जबकि कुछ स्कूलों में 14 नवंबर चिल्ड्रन्स-डे की भी छुट्टी है।
इससे पहले 15 नवंबर की बिरमुंडा जयंती का अवकाश घोषित होने के बावजूद सरकारी कैलेंडर में इसे नहीं दिखाया गया था। इससे शासकीय कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति बन रही थी। अब कैलेंडर में सामान्य अवकाश घोषित होने के बाद 15 नवंबर को भी अवकाश रहेगा।