इंदौर। 15 तोला सोना पहने था 5 हत्या में फरार गैंगस्टर, पुलिस ने 3 किमी की घेराबंदी कर पकड़ा

देश के एक खतरनाक गैंगस्टर को इंदौर पुलिस ने पकड़ लिया है। यह गैंगस्टर पांच हत्याओं का आरोपी है और चार राज्यों की पुलिस इसकी तलाश कर रही है. कई राज्यों की पुलिस के लिए वॉन्टेड 30 हजार का यह इनामी गैंगस्टर प्रॉपर्टी में निवेश के लिए इंदौर आया था और लग्जरी कार से बायपास पर घूम रहा था।

पुलिस गिरफ्त में आने के दौरान वह करीब 15 तोला सोने के जेवरात पहने हुआ था- जानकारी के अनुसार इंदौर पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई की और 3 किलोमीटर तक घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पुलिस गिरफ्त में आने के दौरान वह करीब 15 तोला सोने के जेवरात पहने हुआ था। उसकी उमरिया में हत्या के मामले में तलाश थी।

क्राइम ब्रांच की टीम को उसका मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी मिली, इसके आधार पर घेराबंदी की – गैंगस्टर पवन पाठक उर्फ शूटर पवन शर्मा निवासी साउथ करौदिया, (सीधी) के इंदौर में होने की सूचना पुलिस को मिली थी। क्राइम ब्रांच की टीम को उसका मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी मिली, इसके आधार पर घेराबंदी की गई। पवन पर चंदिया थाना, उमरिया में 2019 में हत्या का केस दर्ज हुआ था। तब से वह फरार था।

आरोपी पर मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ में 5 हत्या समेत 30 जघन्य केस दर्ज – क्राइम ब्रांच की पूछताछ में पता चला कि अभी वह भोपाल कोच फैक्टरी के पिछले हिस्से में रहकर फरारी काट रहा था। इंदौर में जमीनों के अच्छे दाम होने पर वह यहां प्रापर्टी में निवेश के उद्देश्य से आया था। डीसीपी के मुताबिक, आरोपी पर मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ में 5 हत्या समेत 30 जघन्य केस दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *