इंदौर। गुरुद्वारे से कूदी 12वीं की स्टूडेंट , CCTV में क़ैद हुआ घटनाक्रम – देखिए वीडियो

इंदौर में 12वीं की एक स्टूडेंट ने गुरुद्वारे की छत से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने पर छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

बताया जा रहा है कि लड़की का लिखा 4 लाइन का लेटर भी पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि इसमें क्या लिखा है, ये अभी सामने नहीं आया है। इधर लड़की के परिजनों ने कूदने की बात से इंकार किया है। परिजनों का कहना है कि बच्ची का पैर फिसलने से हादसा हुआ।

पुलिस खुदकुशी की कोशिश और पैर फिसलने से हादसा, इन दोनों ही बिंदुओं पर जांच में जुट गई है। पुलिस को छात्रा का बैग और आई कार्ड भी मिला है। पुलिस के मुताबिक घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे के लगभग की है।
बिजली के तारों से टकराकर नीचे गिरी छात्रा

घटना इंदौर के राजवाड़ा के पास गुरुद्वारे की है। जहां तीसरी मंजिल से छात्रा नीचे कूद पड़ी। वह गुरुद्वारे के पीछे वाली गली में बिजली के तारों से टकराकर नीचे गिरी। ये घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। नाबालिग छात्रा जब नीचे गिरी तो वहां मौजूद दुकानदार और लोगों ने उसे उठाया। एंबुलेंस बुलवाकर उसे एमवाय अस्पताल भिजवाया। यहां से उसे पहले निजी मेडिकेयर अस्पताल ले जाया गया। फिर चोइथराम अस्पताल भेज दिया गया। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी वह ICU में भर्ती है।

खालसा निशान के दर्शन करने जाते हैं छत पर
गुरुद्वारे की छत पर गुरू साहब जी का निशान लगा हुआ है। लोग यहां दर्शन करने जाते हैं। यहां छात्रा का बैग और आईडी कार्ड पड़ा मिला है। छात्रा शुभम नगर की रहने वाली है और इंदौर के गुरु नानक स्कूल में पढ़ाई करती है। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने 3-4 लाइन का नोट भी लिखा है। जिसे पंढ़रीनाथ टीआई सतीश पटेल ने जब्त कर जांच में लिया है। मामले में किसी को जानकारी नही दी गई है।

मूल रूप से महाराष्ट्र के मलकापुर की रहने वाली है लड़की
लड़की के मामा सुरेन्द्र ने उसके कूदने की बात से इनकार किया है। उनके मुताबिक बच्ची का पैर फिसला है। छात्रा मूल रूप से महाराष्ट्र के मलकापुर की रहने वाली है। इंदौर में वह मामा सुरेन्द्र के साथ शुभम नगर में रहती है। परिवार में बड़ा भाई है। जो मलकापुर में रहता है। मामा के मुताबिक गुरूद्वारे से स्कूल करीब 5 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *