
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के विरोध में भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने ट्वीट कर फिल्म का विरोध करने की अपील की है। मेंदोला ने अपने ट्वीट में शाहरूख खान के फिल्म रिलीज से पहले मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने की अखबारों में छपी खबर की कटिंग के साथ लिखा। इस फिल्म का 200-300 रु का टिकट खरीदने से तो अच्छा है कि इससे किसी भूखे को भोजन करवा दिया जाए। उन्होंने आगे लिखा है, आपको फिर से याद दिला दूं कि पठान में दीपिका भी है, जो पाकिस्तान से आने वाले हिन्दू,सिख और ईसाइयों को नागरिकता देने का विरोध कर रही थी।
