
आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल आज अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जाएगा.
लेकिन इसी बीच भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने ट्वीट कर सभी से एक सवाल किया है. सचिन ने पूछा है कि फीफा विश्व कप का 2022 का फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला जाने वाला फाइनल मुकाबला कौन जीतेगा? यहां तक तो बात ठीक है लेकिन सचिन के इस ट्वीट ये जो संयोग सामने आया है उसे देखकर तो यही लग रहा है कि अर्जेंटीना ही इस विश्व का चैंपियन बनेगा. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक मीडिया रिपोर्ट में कुछ आंकड़े ऐसे आए हैं जो साफ तौर पर इसी तऱफ इशारा कर रहे हैं कि मैसी ही विश्व कप जीतेंगें. खास बात ये है कि इन रोचक तथ्यों को खुद सचिन तेंदुलकर ने रिट्वीट किया है. बता दें कि सचिन ने ट्वीट में ये भी लिखा है कि 2011 में जैसे भारत क्रिकेट विश्व कप का चैंपियन बना था. तो आप बताइए कि 2022 में कौन बनेगा?
आइए जानते हैं वो 4 संयोग जो कर रहे हैं अर्जेंटीना की जीत की ओर इशारा
1. जर्सी नं. 10 का संयोग : पहला संयोग ये है कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर 10 नंबर की जर्सी पहनकर खेलते थे. वहीं दूसरी तरफ फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मैसी भी 10 नंबर की जर्सी पहनते हैं. ऐसे में साल 2011 में जिस तरह ये भारत ने विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था अर्जेंटीना की टीम भी कुछ ऐसा ही कमाल कर सकती है.
2. विश्व कप से 8 साल पहले मिली हार : एक तरफ जहां साल 2011 में विश्व कप जीतने से 8 साल पहले यानि कि साल 2003 में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों विश्व कप फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी. कुछ ऐसे ही मैसी की टीम अर्जेंटीना के साथ भी अब से ठीक 8 साल पहले हुआ था जब साल 2014 के फीफा विश्व कप के फाइनल में जर्मनी ने अर्जेंटीना को हराया था. और अब एक बार फिर अर्जेंटीना फाइनल में है. ऐसे में ये संयोग भी अर्जेंटीना के चैंपियन बनने की और इशारा कर रही हैं.
3. समीफाइलन में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ : तीसरा संयोग ये है कि साल 2011 क्रिकेट विश्व कप के समीफाइनल में सचिन तेंदुलकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच बने’ थे और कुछ इसी तरह इस बार फीफा विश्व कप के समीफाइलन में मैसी भी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने हैं. भारत की टीम 2011 के सेमीफाइनल में जहां पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची थी. वहीं दूसरी तरफ अब साल 2022 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना की टीम क्रोएशिया को हराकर फाइनल में पहुंची है. आप ये आंकड़े जानकर हैरान ज़रूर हो रहे होंगे लेकिन ये संयोग तो यही कह रहे हैं कि इस बार अर्जेंटीना ही चैंपियन बनेगी.
4. आखिरी विश्व कप : चौथा संयोग ये बता रहा है कि साल 2011 में जिस तरह से सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar Messi) अपना आखिरी विश्व कप खेलते हुए विश्व कप चैंपियन बने थे . वहीं साल 2022 में जब मैसी अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे हैं तो अर्जेंटीना भी चैंपियन बनेगी. हो ना हो इन आंकड़ों को देखते हुए अंदाजा़ यही लगाया जा रहा है कि साल 2022 में मैसी की टीम ही चैंपियन बनेगी.
अब देखना सिर्फ यही है कि ये आंकड़े कहां तक मैसी और अर्जेंटीना की जीत में फेवर में जाते हैं. फैंस से लेकर हर किसी को अब इंतज़ार है तो बस फाइनल मुकाबले का जब दोनों टीमें आमने- सामने होंगी. फिलहाल अगर देखा जाए तो हवा अर्जेंटीना के पक्ष में ही बह रही है. फैंस भी इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं.