क्रिकेटर ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में गंभीर घायल:कार में आग लगी, पूरी तरह जल गई

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह एक्सीडेंट हो गया है। वह कार से उत्तराखंड जा रहे थे। रूड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के नजदीक मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई और कार पलट गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गया। पंत को इलाज के लिए दिल्ली भेजा जाएगा।

प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंत के सिर और पैर में चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है। उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *