
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की इंदौर की भरपूर तारीफ…प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान…सराफा, 56 दुकान का ज़िक्र करते हुए इंदौर को स्वच्छता के साथ स्वाद की भी राजधानी बताया…
मोदी बोले कि लोग कहते हैं कि इंदौर एक शहर है लेकिन मैं कहता हूं कि इंदौर एक दौर है
यह समय से आगे चलता है और पूरी विरासत को समेटे रहता है
इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में देश में एक अलग पहचान कायम की है
खाने पीने के लिए अपन का इंदौर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है
अपन का इंदौर पूरी दुनिया में ला जवाब है
इंदौर का पोहा जलेबी कचोरी समोसे जिसने भी इसे देखा उसके मुंह का पानी बाहर आया
मोदी ने इंदौर के लाजवाब भोजन 56 दुकान की जमकर की तारीफ