
कोई डांस करते हुए मरा, कोई छींकते हुए मरा तो कोई बैठे बैठे ही मर गया. हाल ही में देश में ऐसे कई मामले सामने आए जब लोगों ने अचानक दम तोड़ दिया.अब ओमान के मस्कट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बैंडमिंटन खेलते समय भारतीय मूल का एक शख्स गिर गया और मौको पर ही उसकी मौत हो गई। बैंडमिंटन खेलते हुए अचानक गिरा, हो गई मौत मस्कट में ये शख्स बड़े मजे से दोस्तों के साथ बैंडमिंटन खेल रहा था एक के बाद एक बेहतरीन बैडमिंटन शार्ट मार रहा इसी बीच वो बैंडमिंटन में खेलते हुए गिर गया। जहां उसकी मौत हो गई ये घटना 2 जनवरी को थी। चंद मिनट के वायरल हो रही इस क्लिप में व्यक्ति को अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन के खेल का आनंद लेते हुए दिखाया गया है।
डॉक्टर के पास पहुंचने से पहले ही कोर्ट में ही हो गई थी मौत:- शख्स बैडमिंटन कोर्ट में अच्छे से खेल रहा था और स्मैश मार रहा है औ, लेकिन कुछ सेकंड के बाद वह अचानक कोर्ट पर गिर जाता है और उसके दोस्त उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े उसे उठाया और डॉक्टर के पास ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो गइ थी। कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन वो भी उसे बचा नहीं पाए। द टाइम्स ऑफ ओमान के अनुसार भारतीय मूल का शख्स अपने रेजिडेन्सियल में बने बैडमिंटन खेल रहा था तभी अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ और मौत हो गई। ये पूरा मौत का मंजर
बैडमिंटन कोर्ट में लगा हुए कैमरे में कैद हो गया:- रेगुलर खेलता था बैडमिंटन हालांकि मरने वाले शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। आउटलेट के अनुसार केरल के मूल रूप से रहने वाले इस शख्स की 38 साल उम्र थी। और केरल का मूल निवासी था। इसके घर में इसकी पत्नी और दो बच्चों से हैं । इस शख्स को ये खेल बहुत पसंद था ये नियमित रूप से घरेलू क्रिकेट लीग में खेलते थे।
इससे पहले भारत में हुई ऐसी घटनाएं :-सोशल मीडिया पर पिछले दिनों ऐसे वीडियो वायरल हुए जिसमें ऐसे ही अचानक गिरने से मौत हो गई। ऐसा ही एक वीडियो आया था जिसमें राजस्थान में अपने क्लीनिक के बाहर डॉक्टर का इंतजार करते हुए गिर पड़ी। वहीं गाजियाबाद में एक जिम ट्रेनर को लोगों से बात करते हुए और एक कुर्सी पर बैठे हुए अचानक बेहोश हो गया था । इसके अलावा एक शख्स और शख्स की शादी में डांस करने के दौरान हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई।