
प्रवासी भारतीय सम्मेलन व ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के दौरान इंदौर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ शहर के युवाओं ने भी ट्रैफिक संभाला था। यही वजह है कि शनिवार शाम महापौर पुष्यमित्र भार्गव पलासिया चौराहे पर पहुंचे और ट्रैफिक संभालने में सहयोग देने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन किया। महापौर ने स्टाप लाइन के आगे खड़े वाहन चालकों को हिदायत दी कि वे निर्धारित स्थान पर खड़े रहें।