इंदौर।  सोशल मीडिया पर इंदौर को लेकर NRI का वीडियो वायरल – देखिए वीडियो

शहर में पिछले दिनों हुए एनआरआई सम्मेलन में कई देशों के प्रवासी भारतीय आए थे। इन प्रवासी भारतीयों को न केवल इंदौर की स्वच्छता अच्छी लगी बल्कि इंदौरी स्वाद भी काफी पसंद आया था। शनिवार को सोशल मीडिया पर कतर की एक महिला का वीडियो वायरल हुआ।

इस वायरल वीडियो में NRI महिला ने क्या कुछ कहा चलिए आपको बताते है…

 

वायरल वीडियो में एनआरआई महिला ने सीएम के साथ इंदौर पुलिस कमिश्नर की खूब तारीफ की। इस एनआरआई महिला का नाम एलिजाबेथ है, जो कि कतर से है।

उन्होंने कहा कि वह काफी सौभाग्यशाली है कि प्रवासी भारतीय दिवस के लिए उन्हें ये ऑपरच्युनिटी मिली की वह इसे एक्सप्लोर कर सकू। पूरी यात्रा में हमारे साथ में इंदौर की पुलिस भी शामिल थी। पूरे तीन दिन उनकी कड़ी सुरक्षा सब जगह पाई गई। हमें तो सब जगह पुलिस ही पुलिस दिख रही थी। जो कि सिक्योरिटी और सेफ्टी का बहुत ही अच्छे तरीके से ध्यान दे रही थी। इसलिए मैं इंडियन सरकार का और मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का और पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं और ये चाहती हूं कि इसी तरह से कड़ी सुरक्षा रहे। सारी यात्रा हमारी सफल रही। हम ये चाहते है कि आगे भी हम इसका एक्सप्लोर करे। मैं इंदौर वापस आऊंगी…।

पुलिस ने भी जारी किया वीडियो

इधर, एनआरआई महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इंदौर पुलिस ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया ग्रुप पर जारी किया। उल्लेखनीय है कि इंदौर पुलिस ने एनआरआई की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। वहीं पब्लिक प्लेस जैसे छप्पन दुकान पर तो पुलिस ने सिविल ड्रेस में भी पुलिस जवानों को तैनात किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *