Anant Ambani-Radhika Merchant की सगाई में लगा बाॅलीवुड सितारों का मेला, इन बड़ी-बड़ी हस्तियों ने की शिरकत – देखे वायरल वीडियो एवं तस्वीरें

बीते दिन मुकेश अंबानी ने घर एंटीलिया में बॉलीवुड सितारों का मेला देखने को मिला. जहां शाहरुख खान-सलमान खान से लेकर सारा अली खान और वरुण धवन की झलक देखने को मिली. इसके अलावा उनके लुक्स और फैशन ने भी फैंस का दिल जीता है. दरअसल, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की पार्टी के लिए सलमान खान, अक्षय कुमार, सारा अली खान और अन्य बॉलीवुड सितारे मुकेश अंबानी के निवास एंटीलिया में पहुंचे. जहां सभी पैपराजी के सामने फोटो क्लिक करवाते नजर आए.

 

अनंत-राधिका की सगाई पार्टी में पहुंचे सलमान:-19 जनवरी को अंबानी हाउस में हुई पार्टी में बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की. इस दौरान शाहरुख खान जहां कैमरे से बचकर पार्टी में पहुंचे तो वहीं सलमान खान अपनी भांजी अलिज़ेह अग्निहोत्री के साथ पोज़ देते हुए नजर आए. इस दौरान वह ब्लू कलर का इंडियन आउटफिट पहने दिखे.

 

सलमान खान से पहले कटरीना कैफ भी पति विक्की कौशल के बिना पार्टी में एंट्री करते हुए नजर आईं. इस दौरान वाइट कलर के हैवी आउटफिट में वह पैपराजी को पोज देती हुई दिखीं.

                                           

बता दें. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का कुछ दिनों पहले ही रोका हुआ था. इसके बाद अब सगाई सेलिब्रेशन देखने को मिल रहा है. वहीं राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.

                     

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *