
भारत के स्टार क्रिकेटर के एल राहुल और बॉलीवुड बाला आथिया शेट्टी (KL Rahul Athiya Shetty Wedding) आज यानि 23 जनवरी को शादी के बं धन में बंध गए. के एल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी की तस्वीरें (Kl Rahul and Athiya Shetty Wedding Images) अब सामने आ चुकी हैं. तस्वीरों में दोनों की जोड़ी फैंस के दिलों को बहुत भा रहीं हैं और तस्वीरें सामने आती है फैंस सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को पसंद और शेयकर रहे हैं. राहुल अपनी शादी के लिए पहले ही ब्रेक ले चुके थे. भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज़ और हिंदी सिनेमा के स्टार एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की शादी को लेकर मीडिया में खबरें तो बहुत पहले से ही आ चुकी थी, लेकिन अब ये कन्फर्म भी हो गया है कि ये कपल अब सात फेरों के बंधन में बंध गए. फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार की शादी को लेकर काफी खुश नज़र आ रहे हैं और इस जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं.

के एल राहुल (Kl Rahul and Athiya Shetty Wedding Images) की शादी में दिग्गज भारतीय क्रिकेटर्स भी शामिल भी शामिल हुए. वरुण एरोन, इशांत शर्मा समेत कई दिग्गज शादी समारोह में शिरकत करते हुए नज़र आए. इससे पहले फिल्म स्टार अजय देवगन (Ajay Devgan Tweet) ने भी ट्वीट कर कपल को शादी की शुभकामनाएं दी थी.

