इंदौर। Indore Court News: पीएफआइ के इशारे पर कोर्ट की सुनवाई रिकार्ड कर रही थी युवती। – देखें Video

जिला काेर्ट में शनिवार को हिंदू संगठन के एक पदाधिकारी से जुड़े मामले की सुनवाई के दाैरान वीडियाे बना रही एक संदिग्ध महिला साेनू मंसूरी काे पकड़ा गया। वह वकील की यूनिफॉर्म में थी। उसके पास से 3 लाख रुपए नकद जब्त हुए हैं। पुलिस काे दिए बयान में उसने स्वीकार किया कि महिला अधिवक्ता नूरजहां खान के कहने पर उसने वीडियाे बनाया।

जिस दौरान वीडियो बनाया जा रहा था, तब बजरंग दल के पदाधिकारी तनु शर्मा से जुड़े मामले की सुनवाई चल रही थी। अधिवक्ता सुनील िवश्वकर्मा, अनिल नायडू और अमित पांडे काे शंका हुई। उन्हाेंने महिलाओं की मदद से उसे पकड़ा और पुलिस काे सूचना दी। लिखित शिकायत में कहा कि काेर्ट नंबर 42 में सुनवाई के दाैरान महिला ने वीडियो बनाए।

जिला काेर्ट में शनिवार को हिंदू संगठन के एक पदाधिकारी से जुड़े मामले की सुनवाई के दाैरान वीडियाे बना रही एक संदिग्ध महिला साेनू मंसूरी काे पकड़ा गया। वह वकील की यूनिफॉर्म में थी। उसके पास से 3 लाख रुपए नकद जब्त हुए हैं। पुलिस काे दिए बयान मंे उसने स्वीकार किया कि महिला अधिवक्ता नूरजहां खान के कहने पर उसने वीडियाे बनाया।

जिस दौरान वीडियो बनाया जा रहा था, तब बजरंग दल के पदाधिकारी तनु शर्मा से जुड़े मामले की सुनवाई चल रही थी। अधिवक्ता सुनील िवश्वकर्मा, अनिल नायडू और अमित पांडे काे शंका हुई। उन्हाेंने महिलाओं की मदद से उसे पकड़ा और पुलिस काे सूचना दी। लिखित शिकायत में कहा कि काेर्ट नंबर 42 में सुनवाई के दाैरान महिला ने वीडियो बनाए।

एमजी रोड पुलिस ने महिला काे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि महिला अधिवक्ता खान ने उसे वीडियाे बनाने, जजमेंट से जुड़े दस्तावेज के फाेटाे खींचने और सुनवाई से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानकारी एकत्रित करने काे कहा था। एडीसीपी राजेश रघुवंशी के अनुसार महिला के माेबाइल में कई वीडियाे मिले हैं। उसने स्वीकारा है कि अधिवक्ता नूरजहां खान के सहयाेग से उसी के निर्देश पर यह सब कर रही थी। खान ने उससे कहा था कि यह सारे अहम दस्तावेज हैं आज की सुनवाई का भी वीडियाे बना लेना। इन्हें पीएफआई काे भेजना है। इधर, मामले में महिला वकील पर भी पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। फिलहाल देर रात तक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *