इंदौर । फेमस होने के लिए मॉल में युवक ने की यह हरकत – देखें वायरल Video

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए माल में वीडियो बनाने वाले एक युवक के खिलाफ रविवार को पुलिस ने कार्रवाई की।विजय नगर पुलिस के अनुसार सी-21 माल में यूट्यूबर राजकुमार रैलिंग से कूदने की कोशिश करने के वीडियो बना रहा था। साथ ही लोगों को भी डराकर परेशान कर रहा था।

 

सूचना के बाद पुलिस ने राजकुमार और वीडियो बनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा। थाना प्रभारी रविन्द्र गुर्जर ने बताया कि आरोपित राजकुमार मैहर(28) निवासी देवास स्वीगी में डिलीवरी बाय के साथ पिछले तीन माह से वीडियो ब्लाग बना रहा है।

राजकुमार माल में ऐसा वीडिया बना रहा था जिसमें यह लग रहा था कि भूत किसी व्यक्ति को मारता है, और व्यक्ति मार खा रहा है। इस पर लोगों का रिएक्शन होता है। वहीं अन्य नाबालिग निवासी राहुल गांधी नगर कक्षा 12 वीं में पढ़ता है, वह पहली बार माल घूमने और वीडियो बनाने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *