मध्य प्रदेश। नामी कपड़ा व्यापारी ने पत्नी को मारी गोली:खुद को भी शूट किया , वारदात से पहले बनाया वीडियो , व्यापारी का वीडियो आया सामने – देखें Video

मध्यप्रदेश के पन्ना में पत्नी की हत्या कर सुसाइड करने वाले कपड़ा व्यापारी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में बात अपने गुरु से माफी मांगते हुए कह रहे हैं कि आपका चेला कमजोर पड़ गया। आप सनातन की अलख जगाए रखना। इसी वीडियो के पास कपड़ा व्यापारी में पत्नी को गोली मारी फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस को व्यापारी के पास से सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उसने कर्ज देने वालों के नाम लिखे हैं।

 

व्यापारी ने खुदकुशी से पहले दो वीडियो भी बनाए, जिसमें संजय कह रहे हैं- ‘गुरु माफ करना आपका चेला कमजोर पड़ गया। आप बहुत शक्तिशाली हैं। आप सनातन की अलख जलाते रहना। मैं जा रहा हूं, अब जीने की इच्छा नहीं है। जो भी मेरी बेटी की शादी करे, धूमधाम से करना । मेरे और मेरी पत्नी के अकाउंट में लगभग 29 लाख रुपए हैं। बेटी की शादी में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। कर्जदार पैसे दे देंगे, बेटी की शादी में 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक खर्च करना। सब लोग मुझे माफ कर देना।’

व्यापारी संजय बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को गुरु मानते थे। संजय सोशल मीडिया पर भी धीरेंद्र शास्त्री की फोटो अपलोड कर उन्हें गुरु कहकर संबोधित करते थे। इसी आधार पर परिजन मान रहे हैं कि संजय ने वीडियो में भी धीरेंद्र शास्त्री को ही गुरु कहा है।

संजय ने सुसाइड नोट में कर्जदारों के नाम भी बताए । जिसमें उन्होंने लिखा कि किस कर्जदार से कितने पैसे लेना हैं। उन्होंने इन कर्जदारों के मोबाइल नंबर भी लिखे। संजय ने वीडियो में यह भी बताया कि कौन आसानी से पैसे दे देगा और कौन सालों से पैसे देने में आनाकानी कर रहा है। आखिर में संजय कर्जदारों के लिए कहा कि मेरे बेटे-बेटी के लिए पैसे दे देना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *