इंदौर। आमिर खान के बेटे जुनैद की लांचिंग फिल्म में इंदौर की कीर्ति चौधरी।

2012 में हुई मिस इंदौर प्रतियोगिता से ग्लैमर जगत में कदम रखने वाली इंदौर की कीर्ति चौधरी ‘नागिन’ के बाद अब यशराज बैनर की फिल्म और वेब सीरीज में नजर आने वाली है। कीर्ति चौधरी अब वेब सीरिज ‘महाराजा’ में नजर आएंगी। इस सीरिज में आमिर खान के बेटे जुनैद को लांच किया जा रहा है। इसके अलावा कीर्ति फरवरी में एमएक्स प्लेयर की हॉरर वेब सीरीज भूमि में भी लीड किरदार में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज को ‘द किलर’ फेम डायरेक्टर हसनैन हैदराबादवाला ने डायरेक्ट किया है। इंदौर की कीर्ति वर्तमान में एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के प्रसिद्ध शो ‘नागिन’ का हिस्सा हैं। इसमें वे तेजस्वी प्रकाश की बेटी और उर्वशी ढोलकिया की नातिन सियाली की भूमिका निभा रही हैं।

2012 में मिस दिवा की फाइनलिस्ट रह चुकी कीर्ति कहती हैं कि मुंबई में बिना स्ट्रगल के सफलता नहीं मिलती, भले ही आप किसी ब्यूटी पेजेंट से ही क्यों न इस फील्ड में गए हो। शुरूआती 6 महीने मैंने लगातार 12-12 घंटे तक ऑडिशन के लिए एक स्टूडियो से दूसरे स्टूडियो के चक्कर काटे हैं। इसके बाद मुझे अपना पहला शो ज़ी टीवी का ‘हमारी बहू’ मिला था। फिर मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मैंने कई सीरियल, वेब सीरीज और कमर्शियल्स में काम किया है। ज्यादातर नेगेटिव रोल निभाने का ही मौका मिला। हालांकि मुझे लगता है कि नेगेटिव रोल में क्रिएटिविटी दिखाने का ज्यादा मौका होता है क्योंकि एक तय इमेज के मुताबिक एक्टिंग नहीं करनी होती है। आप किसी भी नेगेटिव किरदार में अपने अनुसार इम्प्रोवाइस कर सकते हैं जिससे आपकी स्किल्स बेहतर होती है। ‘मर्दानी-2’ में भी मुझे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका मिला जिसके साथ ही बॉलीवुड के लिए मेरे रास्ते खुल गए। फिलहाल कई बॉलीवुड फिल्मों के प्रोजेक्ट लाइनअप है पर सबसे पहले यशराज बैनर की ‘महाराज’ ही रिलीज़ होगी।

पिता को नई कार गिफ्ट करने इंदौर आईं ​:-​​​​​​कीर्ति कहती है कि काम के सिलसिले में भले ही मुझे अब मुंबई में रहना पड़ता है पर जब कभी भी शूट के बीच मुझे वक्त मिलता है मैं अपने शहर लौट आती हूँ। बुधवार को उन्होंने अपने पापा को नई कार गिफ्ट की। उन्होंने बताया कि मैं पापा के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए मैं शहर में अपने फेवरेट फूड ऑउटलेट्स पर भी जाउंगी। जो सुकून इंदौर में मिलता है वह किसी भी दूसरे शहर में संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *