इंदौर । विजय नगर स्थित शर्मा स्वीट्स के मालिक के लड़के गौरांग शर्मा ने एक युवक पर गाड़ी हटाने की बात को लेकर चाकू निकालकर धमकाया – आप भी देखें वायरल वीडियो

शहर  के विजय नगर थाना क्षेत्र में बीती रात सर्विस रोड़ से कार निकालने की बात पर विधायक समर्थकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद कार में बैठे जेल रोड व्यापारी संगठन के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा के बेटे ने चाकू निकाल लिया। इस पर मामले ने तूल पकड़ा। यहां मौके पर पहुंचे एसआई से भी युवकों ने हुज्जत की। अलसुबह तक थाने में दोनों पक्ष के लोग हंगामा करते रहे। पुलिस ने युवक के खिलाफ अवैध हथियार को लेकर कार्रवाई की है।

 

 

 

विजयनगर पुलिस के मुताबिक मामला थाने के पास सर्विस रोड का है। यहां देर रात गौरांग शर्मा निवासी जेल रोड अपनी महिला मित्र के साथ कार में बैठा हुआ था। इसी दौरान वहां से एक अन्य कार से कान्हा जोशी का निकलना हुआ। कार रास्ते में खड़ी करने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बहस बढ़ने के बाद दोनों कार से उतर आए। कान्हा जोशी का आरोप था कि गौरांग ने चाकू निकालकर धमकाया। सूचना के बाद यहां रात में गश्त कर रहे लसूड़िया थाने के एसआई विकास पाटिल पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को दूर कर समझाने की कोशिश की। इस पर कान्हा जोशी और उनके साथी एसआई से हुज्जत करने लगे।

 

 

चाकू दिखाने का आरोप
कान्हा जोशी ने गौरांग पर चाकू दिखाने का आरोप लगाया। एसआई विकास पाटिल ने गौरांग की कार से चाकू भी जब्त कर थाने में जमा कराया है। रात में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गौरांग जेल रोड व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा का बेटा है। जो दो नंबर से विधायक रमेश मेंदोला के खास समर्थक बताए जाते हैं। वही कान्हा जोशी भी इसी विधानसभा से जुड़ा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *