
छोटी ग्वालटोली पुलिस के मुताबिक बड़वाह निवासी 23 साल की युवती की शिकायत पर बस नंबर MP09FA4448 के कंडक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ित युवती ने बताया कि वह स्कीम नंबर 78 में एक कंपनी में क्वालिटी इंजीनियर की पोस्ट पर जॉब करती है।
रात में ड्यूटी खत्म होने के बाद रात 9 बजे के लगभग वह बस से बड़वाह जाने के लिये बैठी। इस दौरान आगे की सीट खाली होने के चलते कंडक्टर ने उसे सीट दे दी। रात का समय होने के चलते सवारी ज्यादा नहीं थी। वहीं कुछ दूरी पर बस में सवारी बैठने लगी। इस दौरान मेरे पास की सीट पर कडंक्टर बैठ गया।
बस चलते ही उसने मेरे पैरों के बीच बुरी नीयत से हाथ मारा। इस दौरान उसे मैंने डांटा तो वह ठीक से बैठ गया। जब बस व्हाइट चर्च चौराहे पर फिर बुरी तरह से टच किया। तभी मैं जोर से चिल्लाई और बस रूकवाकर नीचे उतर गई। यहां से ऑटो रिक्शा कर अपनी सहेली के पास स्कीम नंबर 78 पहुंची। यहां उन्हें सारी बात बताई।
बाद में माता-पिता को घटना की जानकारी मोबाइल पर दी। रात में ही थाने आकर आरोपी कंडक्टर के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने युवती के पहचान के आधार पर कंडक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।