इंदौर। बीजेपी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने आसाराम के समर्थकों संग गाया गाना- देखें VIDEO

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर-1 से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद आसाराम के समर्थकों की संस्था के एक कार्यक्रम में गाना गाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में विजयवर्गीय ये बंधन तो प्यार का बंधन है… गाना गा रहे हैं। मंच पर बैकग्राउंड में आसाराम की बड़ी तस्वीर लगी है।

विजयवर्गीय का ये वीडियो इंदौर विधानसभा क्रमांक – 1 क्षेत्र में नृसिंह वाटिका का बताया जा रहा है। रविवार रात को यहां श्री योग सेवा समिति ने भजन संध्या का आयोजन किया था। कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे थे।

कैलाश के वीडियो पर कमलनाथ से जब मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा सबसे ज्यादा तो आसाराम के यहां हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी जाते थे। मैं भी जाता था। जो बात सामने आई, उस पर कानूनी कार्रवाई हुई।

ये हैं विजयवर्गीय के कुछ चर्चित बयान

• 27 सितंबर – मेरी चुनाव लड़ने की एक पर्सेट इच्छा नहीं थी । हेलिकॉप्टर से जाकर सभा करते। कौन हाथ जोड़ने जाता ।

• 4 अक्टूबर – एमपी में ऐसा कोई अफसर पैदा नहीं हुआ, जो मेरा काम न करे।

• 4 अक्टूबर – मैं खाली विधायक बनने नहीं आया हूं। मुझे और भी कुछ बड़ी जवाबदारी मिलेगी।

• 6 अक्टूबर- मैं भोपाल से इशारा करूंगा और यहां काम हो जाएगा।

• 6 अक्टूबर – जिस पोलिंग बूथ में एक भी वोट कांग्रेस को नहीं मिलेगा, उस बूथ के अध्यक्ष को 51 हजार रुपए दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *