
इंदौर चंदन नगर क्षेत्र में गैस एजेंसी संचालक की आंखों में मिर्ची डालकर लाखो रुपए की लूट….सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात….बदमाशो की तलाश में जुटी पुलिस
इंदौर – चंदन नगर क्षेत्र में गैस एजेंसी संचालक के साथ लूट का मामला सामने आया है । जवाहर टेकरी क्षेत्र में गोविंद उर्फ गोपाल दास की इंडियन गैस की एजेंसी है । शाम को ये अपनी एजेंसी से करीब ढाई लाख रुपए लेकर आए थे तभी कुछ बदमाशो ने आखों में मिर्ची डालकर पैसे से भरा बैग लूट लिया । पूरी घटना मौके पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर बदमाशो की तलाश शुरूकर दी है ।