इंदौर। डीसीपी के ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सड़क किनारे मिला पुलिसकर्मी का शव

इंदौर। शहर के परदेशीपुरा क्षेत्र में पुलिसकर्मी की लाश मिली है। उसका नाम अशोक बोडाना बताया जा रहा है। अशोक डीसीपी ट्रैफ़िक (डीआईजी) मनीष अग्रवाल की गाड़ी चलाता था। शुक्रवार शाम गाड़ी रिपेयर के लिए देने गए थे। गाड़ी छोड़ने के बाद उनका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मोबाइल की अंतिम लोकेशन निकाली तो एलआईजी चौराहे की मिली। लोकेशन के आधार पर एमआईजी थाना में गुमशुदगी दर्ज करवा दी गई। शनिवार सुबह अशोक का सुभाष नगर में सड़क किनारे शव मिला। उनका मोबाइल गायब है। टीआई के मुताबिक, शरीर पर चोट के निशान नहीं है। साइलेंट अटैक भी हो सकता है। शव का पीएम करवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *