इंदौर। देर रात पत्रकार के घर बंदूक लेकर घुसा पूर्व पार्षद, पत्रकार के साथ घर की महिलाओं को भी लात-घूंसे से पीटा; CCTV में कैद हुई घटना – देखें VIDEO

इंदौर के बड़वाली चौकी इलाके में बुधवार देर रात पूर्व पार्षद अनवर कादरी एक घर में बंदूक लेकर घुस गए। उन्होंने यहां युवक के साथ मारपीट की। मारपीट और हाथ में बंदूक लेकर घर में घुसने का सीसीटीवी सामने आया है। शिकायत के बाद सदर बाजार पुलिस पीड़ित का मेडिकल कराकर केस दर्ज किया है।

सदर बाजार पुलिस के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी अपने साथियों के साथ जावेद खान के घर में घुसे थे । यहां उन्होंने जावेद को लात-घूंसों से पीटा। जावेद का आरोप है कि कादरी ने घर की महिलाओं पर भी हाथ उठाया। और घर में तोड़फोड़ भी की है।

सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई। जावेद ने घटनाक्रम के सीसीटीवी निकालकर सदर बाजार पुलिस से शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है। जावेद को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने जावेद की शिकायत पर अनवर कादरी, जुबेर, अनीस कुरैशी और असलम के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

जावेद ने कहा- बीच में आई मां तो उसे भी पीटा

जावेद खान ने पुलिस को बताया कि वह साउथ बजरिया में रहता है। पेशे से पत्रकारिता करता है। शाम 6 बजे व्हाट्सएप पर अनवर कादरी के खिलाफ अवैध तरीके से संपत्ति को लेकर खबर लिखी थी। इसे लेकर बुधवार रात अनवर और उसके साथी मेरे घर में घुस आए।

अनवर कादरी के हाथ में बंदूक थी। मुझे व्हाट्सएप पर खबर चलाने को लेकर गालियां देने लगा। मां जोहराबी सामने आई। उन्हें भी लात-घूंसों से पीटा। मेरे साथ भी मारपीट की। मुझे सीने और पैर में चोट लगी है।

 

कांग्रेस प्रवक्ता अमिनुल सूरी सहित अन्य पार्टी के नेताओं के साथ पूर्व पार्षद अनवर कादरी।

पूर्व पार्षद ने कहा- मुझे जान से मारने की धमकी दी

इस मामले में पूर्व पार्षद अनवर कादरी ने भी जावेद खान के खिलाफ मोबाइल पर धमकाने के मामले में केस दर्ज कराया है। अनवर ने अपनी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी का काम करते हैं। बुधवार रात 9 बजे उनके मोबाइल पर जावेद खान के मोबाइल से कॉल आया। तब जावेद ने गालियां देकर कहा कि तुम सतर्क रहना मैं पहलवान हूं। मैने पूछा कि ऐसा क्यों कह रहे हो तो जावेद ने जान से मारने की धमकी दे डाली।

अब इन तस्वीरों से समझिए पूरा घटनाक्रम-

दृश्य 1- पूर्व पार्षद अनवर कादरी हाथ में बंदूक है। साथ में कुछ साथी हैं। सभी जावेद खान के घर पहुंचते हैं।

दृश्य 2- पूर्व पार्षद अनवर कादरी सबसे पहले घर के भीतर घुसा। जावेद को मारते देख छोटे बच्चे डर जाते हैं।

दृश्य 3- अनवर कादरी जावेद खान को लात-घूसे मारता है। एक महिला बीच-बचाव करने पहुंची।

दृश्य 4- अनवर के साथ आए सभी साथी घर के भीतर घुस जाते हैं। सभी मिलकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट करते हैं।

दृश्य 5- अनवर कादरी घर की महिलाओं के साथ भी झूमाझटकी और मारपीट करते दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *