शनिवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का दूसरा दिन है। आज दो फंक्शन होने वाले हैं। पहले की थीम अ वॉक ऑन द वाइल्डसाइड है, जो सुबह से दोपहर तक चलेगा। दूसरे की थीम मेला रुज है जो शाम को शुरू होगा। इस कार्निवल में गेस्ट्स के लिए बेहतरीन डांस और सॉन्ग परफॉर्मेंस होंगे। इसी के साथ दूसरे दिन के फंक्शन खत्म हो जाएंगे।
गुजरात के जामनगर में चल रहे इस तीन दिन के फंक्शन को अटैंड करने सिर्फ भारतीय ही नहीं विदेशी हस्तियां भी पहुंची हैं।
अब एक नजर पहले दिन के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन पर-







पार्टी में कंसल्टेंसी फर्म काउंसिलेज इंडिया के संस्थापक सुहेल सेठ के साथ मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी (दाएं)।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ स्पॉट हुए।

पॉप स्टार रिहाना शनिवार सुबह वापस लौट गई हैं। उन्होंने एयरपोर्ट पर पैपराजी के साथ खूब फोटोज खिंचवाए।

कियारा आडवाणी ने ऑल ब्लैक ड्रेस में अपनी फोटोज पोस्ट की।
सेलिब्रिटीज का जामनगर पहुंचना जारी…

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन ने पशु कल्याण के लिए ‘वंतारा’ (स्टार ऑफ द फॉरेस्ट) कार्यक्रम शुरू किया है। अनंत अंबानी के नेतृत्व वाली वंतारा पहल का उद्देश्य भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में घायल और लुप्तप्राय जानवरों का बचाव, इलाज, देखभाल और पुनर्वास करना है। जामनगर के पास ही वंतारा जू भी बनाया गया है। अनंत को जानवरों-पशुओं से बहुत प्रेम है। इसी को ध्यान में रखते हुए उनके प्री-वेडिंग फंक्शन को इसी थीम पर रखा गया है।






टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी पत्नी रितिका के साथ जामनगर पहुंचे। रोहित, अंबानी की मालिकाना हक वाली टीम मुंबई इंडियंस को पांच बार IPL का खिताब जिता चुके हैं।

बेटे के प्री-वेडिंग के पहले नीता अंबानी का एक वीडियो संदेश जारी किया गया था। उस वीडियो में नीता ने कहा था- हमारी जड़ें जामनगर से जुड़ी हुई हैं। जो एरिया पहले सूखाग्रस्त हुआ करता था। उसे हमने एक ग्रीन हरियाली वाली टाउनशिप में तब्दील कर दिया है। छोटे बेटे अनंत के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में हम अपने रूट्स, आर्ट और कल्चर को सेलिब्रेट करेंगे।